ENG vs PAK: नई टीम भी नहीं बदल पाई पाकिस्तान की किस्मत, पहले दिन ही हाथ से फिसला मैच; इंग्लिश गेंदबाजों ने बरपाया कहर
इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ही पाकिस्तानी टीम सरेंडर करती दिखी। ...और पढ़ें

इंग्लैंड वर्सेस पाकिस्तान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टेस्ट सीरीज में 2-0 से पीछे होने के बाद तीसरे टेस्ट में लगभग नई टीम उतारने वाले पाकिस्तान की पुरानी समस्याएं फिर भी बनी रहीं। बुधवार से बर्मिंघम में शुरू हुए तीसरे टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टोंग, ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर के आगे सिर्फ 133 रन पर ढेर हो गई।
पाकिस्तान ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में हार के बाद टीम में सात बदलाव किए थे। हालांकि, इस बदलाव से भी पाक टीम को कोई राहत नहीं मिली। पहले दो टेस्ट मैचों में भी बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही थी और तीसरे मैच में भी यही देखने को मिला। पाकिस्तान के लिए इस मैच में तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया लेकिन वे भी पाक टीम की किस्मत नहीं बदल सके।
पाकिस्तानी बल्लेबाजों का संघर्ष नहीं हुआ खत्म
दूसरे टेस्ट में हार के बाद सात खिलाड़ियों और मुख्य कोच व गेंदबाजी कोच को घर भेजने का बड़ा चौंकाने वाला फैसला करने वाली मेहमान टीम पाकिस्तान ने अपनी टीम में चार बदलाव किए, लेकिन बल्लेबाज एक बार फिर बुरी तरह नाकाम रहे। इंग्लैंड को पहली सफलता तब मिली जब पाक टीम में वापस बुलाए गए सैम अयूब एलबीडब्ल्यू होकर बिना खाता खोले आउट हो गए।
ओली रॉबिन्सन ने पूरे किए 100 टेस्ट विकेट
इस तरह तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को अपना 100वां टेस्ट विकेट मिला। इसके बाद जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने भी विकेटों की झड़ी लगा दी। लॉर्ड्स में हार के बावजूद संघर्षपूर्ण 97 रन बनाने वाले पाक के सऊद शकील यहां भी एकमात्र उम्मीद की किरण बने, लेकिन अंतत: 43 रनों पर जोश टोंग ने उनकी पारी पर विराम लगा दिया।
इंग्लिश तेज गेंदबाजों ने मचाया गदर
इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने एक बार फिर से पाकिस्तानी बल्लेबाज बेबस दिखे। जोश टोंग सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट हासिल किए। उनके अलावा ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर को 3-3 विकेट मिले। गस एटकिंसन को कोई सफलता नहीं मिली। इंग्लैंड ने सिर्फ चार गेंदबाजों का ही इस्तेमाल किया क्योंकि पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने कप्तान जो रूट को पांचवें विकल्प के बारे में सोचने पर मजबूर नहीं किया। पूरी टीम मात्र 133 रनों पर सिमट गई।
पाकिस्तानी गेंदबाजों ने भी किया इंग्लैंड को परेशान
पाक टीम को 133 रनों पर समेटने के बाद इंग्लिश टीम बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी। पाकिस्तानी गेंदाबजों ने भी मेजबान टीम के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली। अपनी फॉर्म तलाश रहे सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने एक बार फिर से सभी को निराश किया। उन्हें मोहम्मद अली ने बाबर आजम के हाथों कैच आउट कर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद मोहम्मद अब्बास ने जॉर्ड्स कॉक्स को आउट कर इंग्लैंड को 24 रनों के स्कोर पर दूसरा झटका दे दिया।
चौथे नंबर पर बैटिंग करने के लिए जो रूट से उम्मीद थी कि वे पारी को संभालेंगे लेकिन अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे रजाउल्लाह ने उन्हें भी 8 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। यहां से इंग्लैंड की टीम का स्कोर 39/3 हो गया था और अंग्रेज मुश्किल में आ गए थे।
इमीलियो गे और हैरी ब्रूक ने संभाला मोर्चा
39 रनों के स्कोर पर तीन विकेट गंवाने के बाद गे और हैरी ब्रूक ने मोर्चा संभाला। ब्रूक ने अपने चिर परिचित अंदाज में आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी, जबकि दूसरी तरफ गे खराब गेंदों का फायदा उठाते हुए शॉट्स लगा रहे थे। दोनों के बीच 104 रनों की साझेदारी हो चुकी थी लेकिन रजाउल्लाह ने गे को 62 रनों के स्कोर पर आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दे दिया लेकिन उस समय तक इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान पर बढ़त बना ली थी।
हैरी ब्रूक ने भी अर्धशतक लगाया और संकटों से घिरी टीम को बाहर निकाला। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। ब्रूक 52, जबकि डैन लॉरेंस 5 रन नाबाद हैं। पाकिस्तान के लिए रजाउल्लाह ने 2, जबकि अली और अब्बास ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
