विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट की ऑल-टाइम लिस्ट में रिकी पोंटिंग को छोड़ा पीछे, अब खतरे में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

Published: Wed, 09 Sep 2026 08:59 PM (IST)

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने खास लिस्ट में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ...और पढ़ें

जो रूट

जो रूट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट टेस्ट क्रिकेट में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान इतिहास रच दिया। रूट ने ऑस्ट्रेलियाई रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ को पीछे छोड़कर ऑल-टाइम लिस्ट में तीसरे स्थान पर जगह बना ली है।

रूट टेस्ट क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक 50.38 की औसत और 41 शतकों के साथ 14,208 रन बनाए हैं। वे सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में 15921 रन वाले रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर सकते हैं। रूट फिलहाल 35 साल के हैं और ऐसे में उनके पास इस फॉर्मेट में सचिन के 51 शतकों के रिकॉर्ड को भी तोड़ने का मौका है। हालांकि, उन्होंने पोंटिंग और स्टीव वॉ को पीछो छोड़ दिया है।

जो रूट ने रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ को पछाड़ा

पोंटिंग ने इस बार बल्ले से कोई रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है बल्कि उन्होंने सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में जैसे ही रूट टॉस के लिए मैदान पर आए, उन्होंने पोंटिंग और वॉ को पीछे छोड़ दिया। रूट अब इस फॉर्मेट में सबसे अधिक मैच खेलने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनका पाकिस्तान के खिलाफ ये मुकाबला 169वां टेस्ट मैच था।

रूट इससे पहले पोंटिंग और वॉ के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर थे लेकिन अब वे तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने के मामले में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का नाम है, जिन्होंने अपने करियर में 188 मुकाबले खेले। पहले नंबर पर भारत के सचिन तेंदुलकर हैं, जो 200 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।

जो रूट दोबारा बने थे कप्तान

बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद इंग्लैंड ने जो रूट को दोबारा टेस्ट टीम की कमान सौंपी। स्टोक्स से पहले भी रूट इंग्लिश टीम की कप्तानी कर रहे थे। अब पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से उन्होंने फिर से कमाल संभाली और टीम को पहली सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी। अब उनकी नजरें पाकिस्तान का क्लीन स्वीप करने पर होंगी।

यह भी पढ़ें- BCCI पर क्यों नहीं लागू हो सकता खेल कानून? सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेट बोर्ड से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका के जॉर्डन हरमन ने डेब्यू पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150 रनों की पारी खेलकर इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया अपना नाम