विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ENG vs NZ 2nd Test Day-3: हेनरी निकोल्स के शतक के दम पर ओवल टेस्ट में ड्राइविंग सीट पर न्यूजीलैंड, इंग्लैंड के हौसले हुए पस्त!

Published: Sat, 20 Jun 2026 12:19 AM (IST)

ENG vs NZ 2nd Test Scorecard: हेनरी निकोल्स के शानदार शतक और रचिन रवींद्र की साझेदारी से न्यूजीलैंड ने द ...और पढ़ें

ENG vs NZ 2nd Test: हेनरी निकोल्स ने लगाया शतक

ENG vs NZ 2nd Test: हेनरी निकोल्स ने लगाया शतक

HighLights

  1. हेनरी निकोल्स ने शानदार नाबाद 119 रन बनाए

  2. रचिन रवींद्र ने 76 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली

  3. न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 352 रन तक पहुंची

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। England vs New Zealnd 2nd Test Dya-3। हेनरी निकोल्स के शानदार शतक और रचिन रवींद्र के साथ उनकी बड़ी साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को द ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड पर पूरी तरह शिकंजा कस दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 252 रन बना लिए थे और उसकी कुल बढ़त 352 रन की हो गई थी।

पहली पारी में 391 रन बनाने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड को लंच से ठीक पहले 291 रन पर समेट दिया, जिससे उसे 100 रन की बढ़त मिली। हालांकि दूसरी पारी में टॉम लाथम और डेवोन कॉन्वे सस्ते में आउट हो गए, लेकिन इसके बाद निकोल्स और रवींद्र ने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

हेनरी निकोल्स ने लगाया शतक

धूप खिली रहने और बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निकोल्स ने पूरा फायदा उठाया। उन्होंने नाबाद 119 रन बनाए और दिन के अंत तक डेरिल मिचेल 32 रन बनाकर उनके साथ क्रीज पर मौजूद थे। न्यूजीलैंड का स्कोर जब 48 रन पर दो विकेट था, तब रवींद्र को सात रन के स्कोर पर जीवनदान मिला।

इसके बाद उन्होंने निकोल्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 161 रन की साझेदारी की। रवींद्र शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन इंग्लैंड के स्पिनर जैकब बेथेल ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। रवींद्र ने 76 रन की शानदार पारी खेली।

इंग्लैंड के गेंदबाजों का संघर्ष

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के गेंदबाज संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। पहली पारी में भी कीवी टीम ने 391 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। इसके बाद दूसरी पारी में भी अब तक मेहमान टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए हैं। जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग और जैकब बेथेल को एक-एक विकेट मिला। इनके अलावा सभी गेंदबाज विकेट लेने में विफल रहे।

न्यूजीलैंड चौथे दिन बड़ा स्कोर खड़ा कर इंग्लैंड को बल्लेबाजी दे सकती है। हालांकि, देखना होगा कि कीवी टीम कितने स्कोर को सेफ मानेगी? फिलहाल उनके पास 352 रनों की बढ़त है। ऐसे में ब्लैककैप्स चौथे दिन कम से कम रन और बनाकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी करने का मौका देगी।

यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत की होगी घर वापसी, लेकिन करोड़ों का झेलेंगे नुकसान; दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होने पर मिलेंगे कितने रुपए?

यह भी पढ़ें- बल्लेबाजों को अपनी रफ्तार से 'गिरफ्तार' करने वाले भारतीय क्रिकेटर पहनेंगे खाकी, बिहार सरकार ने बनाया DSP; कितनी मिलेगी सैलरी?