विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SRH vs RCB: रन चेज में बौखला गए विराट कोहली, ट्रेविस हेड से करने लगे जुबानी जंग; मैच के बाद नहीं मिलाया हाथ

Published: Sat, 23 May 2026 08:14 AM (IST)Updated: Sat, 23 May 2026 08:32 AM (IST)

विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच शुक्रवार को खेले गए मैच में जुबानी जंग हो गई। मैच के बाद कोहली ने हेड से हाथ भी नहीं मिलाया।

ट्रेविस हेड और विराट कोहली के बीच हुई लड़ाई

ट्रेविस हेड और विराट कोहली के बीच हुई लड़ाई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर अपनी आक्रामकता के लिए जाने जाते हैं। इसी में वह कई बार अति आक्रामक हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में देखने को मिला। कोहली इस मैच में ट्रेविस हेड से भिड़ बैठे।

आरसीबी को इस मैच में हार मिली और कोहली का योगदान सिर्फ 15 रनों का रहा। वह कुल 36 मिनट बल्लेबाजी कर पाए और इसी में उनका हेड के साथ विवाद हो गया।

कोहली ने किए इशारे

हैदराबाद ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 255 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने आए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर। हैदराबाद की तरफ से पहला ओवर फेंक रहे थे शिवांग कुमार। अय्यर उनकी गेंदों को निशाना बना रहे थे और इसी दौरान कोहली बार-बार मिड विकेट पर फील्डिंग कर रहे हेड की तरफ इशारा करते हुए कुछ बोल रहे थे। इस दौरान वह काफी आक्रामक दिखाई दे रहे थे।

 

हालांकि, कोहली क्या कह रहे थे ये पता नहीं चल रहा था, लेकिन कमेंटेटरों ने उनकी भाषा डिकोड करने की कोशिश करते हुए बताया कि कोहली हेड से कह रहे हैं, "कुछ, अपनी ऑफ स्पिन दिखाओ।"

हेड इस दौरान सिर्फ हंस रहे थे और कोहली की बातों का किसी तरह का जवाब नहीं दे रहे थे।

 

नहीं मिलाया हाथ

कोहली छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए थे। हालांकि, उनके आउट होने के बाद भी ये विवाद थमा नहीं। मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे तब कोहली ने हेड से हाथ नहीं मिलाया। ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैंस एक बार फिर कोहली के अति आक्रामक रवैये की आलोचना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- SRH vs RCB: टीम इंडिया में वापसी की उठ रही थी मांग, भुवनेश्वर कुमार ने IPL में बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- SRH vs RCB: बेंगलुरु के गेंदबाजों पर बरसी हैदराबाद की तिकड़ी, पहले क्‍वालिफायर में गुजरात से होगी आरसीबी की जंग