SRH vs RCB: टीम इंडिया में वापसी की उठ रही थी मांग, भुवनेश्वर कुमार ने IPL में बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार के नाम पर शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने मोहम्मद सिराज को पीछे छोड़ दिया है।

भुवनेश्वर कुमार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जमकर कुटाई की। मुकाबले में भुवी ने 51 रन खर्च किए और इसी के साथ उनके नाम पर शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने इस मामले में मोहम्मद सिराज को पीछे छोड़ दिया है। भुवनेश्वर ने अब तक सीजन में कमाल की गेंदबाजी की थी लेकिन इस मुकाबले में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने उन्हें निशाने पर ले लिया।
हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। तीनों बल्लेबाजों ने जमकर शॉट्स लगाए और इसी के साथ भुवनेश्वर के नाम पर शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने सिराज को पीछे छोड़ा है और मोहम्मद शमी की बराबरी कर ली है।
भुवनेश्वर कुमार के नाम पर शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज
भुवी ने हैदराबाद के खिलाफ खराब गेंदबाजी की और 51 रन खर्च किए। हैरानी की बात ये रही कि उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला। भुवनेश्वर के नाम पर इसी के साथ शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आईपीएल में उनके नाम पर एक पारी में सबसे अधिक बार 50+ रन देने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड मोहम्मद शमी के नाम पर दर्ज था, जिनकी भुवी ने बराबरी कर ली है, जबकि सिराज को पीछे छोड़ दिया है।
IPL की एक पारी में सबसे अधिक बार 50+ रन देने वाले गेंदबाज-
- भुवनेश्वर कुमार - 9
- मोहम्मद शमी - 9
- मोहम्मद सिराज - 8
RCB के गेंदबाजों के नाम पर शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज
हैदराबाद के खिलाफ इस मुकाबले में बेंगलुरु के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। इस मैच में उनके तीन गेंदबाजों ने 50 या उससे अधिक रन दिए। भुवी के अलावा जोश हेजलवुड ने 55 और रासिख सलाम डार ने 52 रन खर्च किए। एक मैच में सबसे अधिक गेंदबाजों के द्वारा 50 या उससे अधिक रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड भी बेंगलुरु के गेंदबाजों के नाम पर दर्ज है, जहां उनके 4 गेंदबाजों ने 2024 में 50 रन लुटाए थे।
