विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं एक फोटो के 100 रुपये लेता हूं', वैभव सूर्यवंशी ने फैन से फोटो खिंचवाने के मांगे पैसे; Video हो गया वायरल

Published: Mon, 27 Apr 2026 03:53 PM (IST)

वैभव सूर्यवंशी से दो बच्चों ने फोटो खिंचवाने की अपील की, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने दोनों ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी इस समय शानदार फॉर्म में हैं

वैभव सूर्यवंशी इस समय शानदार फॉर्म में हैं

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इस समय अपनी बल्लेबाजी से लोगों के दिल और दिमाग में छाए हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। ये युवा बल्लेबाज अब जहां भी जाता है उसके फैन मौजूद होते हैं। ऐसे ही दो फैन वैभव को मिले और उनसे फोटो खिंचवाने की अपील की। बदले में वैभव ने उनसे पैसे मांग लिए।

उनकी इस हरकत का वीडियो उनकी ही फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने पोस्ट किया है। ये वीडियो इस समय जमकर वायरल हो रहा है। इसी फ्रेंचाइजी के लिए वैभव ने पिछले साल अपना आईपीएल डेब्यू किया था। इस साल तो वैभव ने अपनी टीम के लिए तूफान मचा रखा है।

वैभव ने मांगे पैसे

राजस्थान ने जो वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वैभव एयरपोर्ट पर बैठेहैं तभी उनके पास दो बच्चे आते हैं और उनके साथ फोटो खिंचवाने की मांग करते हैं। तभी वैभव उनसे कहते हैं, "भाई मैं ना फोटो लेने के पैसे लेता हूं। सही बोल रहा हूं भाई।"

तभी बच्चे जाने लगते हैं तो वैभव कहते हैं, "रुको न रुको ना। 100 रुपये लूंगा मैं पूरे। दोगे तो बोलो।"

बच्चे वैभव को पैसे देने लगते हैं तभी वैभव कहते हैं कि वह मजाक कर रहे है। वैभव ने कहा, "अरे भाई मजाक कर रहा हूं। देखो उधर (कैमरे की तरफ इशारा करते हुए)"।

 

वैभव हैं शानदार फॉर्म में

वैभव इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनका बल्ला गेंदबाजों पर जमकर टूट रहा है। उनके सामने जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस जैसे गेंदबाज नाकाम रहे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में उनके बल्ले से 36 गेंदों पर शतक निकला था जो उनका दूसरा आईपीएल शतक था। इस सीजन वैभव ने अभी तक कुल आठ मैच खेले हैं और 234.87 की स्ट्राइक के साथ 357 रन बनाए हैं। दो शतकों के अलावा उन्होंने एक अर्धशतक भी जमाया है।

यह भी पढ़ें- IPL 2026: 'इसके अंदर AI चिप लगी है', Vaibhav Sooryavanshi की बैटिंग देख PAK एक्सपर्ट हैरान, बोले- डोप टेस्ट कराओ

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Orange Purple Cap: ऑरेंज कैप में बदलाव, टॉप-5 से कोहली हुए बाहर; पर्पल कैप पर किसका राज?