विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2026 Orange Purple Cap: ऑरेंज कैप में बदलाव, टॉप-5 से कोहली हुए बाहर; पर्पल कैप पर किसका राज?

Published: Mon, 27 Apr 2026 03:08 PM (IST)

Latest Orange Purple Cap IPL 2026: शुभमन गिल ने विराट कोहली को पछाड़कर ऑरेंज कैप की टॉप-5 सूची में जगह ...और पढ़ें

Orange Cap Race की टॉप-5 में गिल की एंट्री

Orange Cap Race की टॉप-5 में गिल की एंट्री

HighLights

  1. IPL 2026 की ऑरेंज-पर्पल कैप में हुआ बदलाव

  2. ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 में पहुंचे शुभमन गिल

  3. गिल ने कोहली को पछाड़कर पांचवां स्थान हासिल किया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 Orange Purple Cap Holders: आईपीएल 2026 में ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस अब और दिलचस्प होती जा रही है। रविवार यानी 26 अप्रैल को खेले गए दो मुकाबलों के बाद बल्लेबाजों और गेंदबाजों की रैंकिंग में बदलाव देखने को मिला है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन के दम पर विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए टॉप-5 में जगह बना ली है, जबकि गेंदबाजी में सीएसके के पेसर अंशुल कम्बोज ने पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया है।

Orange Cap Race की टॉप-5 में गिल की एंट्री

आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा के पास है, जिन्होंने अब तक सबसे ज्यादा रन (380) बनाए हैं। हालांकि टॉप-4 में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन पांचवें स्थान पर बड़ा फेरबदल देखने को मिला। पहले जहां विराट कोहली मौजूद थे, अब उनकी जगह शुभमन गिल ने ले ली है। गिल ऑरेंज कैप में पांचवें स्थान पर 330 रन के साथ मौजूद है, जबकि कोहली छठे स्थान पर 328 रन के साथ है।

IPL 2026 Orange Cap Top 5

1. अभिषेक शर्मा– 380 रन

2. केएल राहुल– 357 रन

3. वैभव सूर्यवंशी– 357 रन

4. हेनरिक क्लासेन– 349 रन

5. शुभमन गिल– 330 रन

पर्पल कैप किसे पास?

आईपीएल 2026 की पर्पल कैप की रेस में इस बार जबरदस्त हलचल देखने को मिली। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ने 14 विकेट के साथ नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने ईशान मलिंगा को पीछे छोड़ा, हालांकि दोनों के विकेट बराबर हैं। टॉप-5 में प्रिंस यादव की एंट्री हुई है, जबकि जोफ्रा आर्चर तीसरे स्थान पर हैं। कगिसो रबाडा भी 13 विकेट के साथ लिस्ट में शामिल हैं।

IPL 2026 Purple Cap Top 5

1. अंशुल कम्बोज – 14 विकेट

2. ईशान मलिंगा – 14 विकेट

3. जोफ्रा आर्चर– 13 विकेट

4. प्रिंस यादव– 13 विकेट

5. कगिसो रबाडा – 13 विकेट

फिर आज हो सकता है बदलाव

दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच आज मैच खेला जाएगा, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। इस मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हर किसी की नजरें विराट कोहली पर होगी, जिनका अगर आज बल्ला चला तो वह फिर से टॉप-5 में वापसी कर सकते हैं, बल्कि नंबर-1 तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं गेंदबाजों के लिए भी यह मुकाबला अहम रहेगा, क्योंकि पर्पल कैप की रेस में जगह बनाने के लिए उन्हें खास प्रदर्शन करना होगा।

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: 'सरपंच' बना हुआ है पंजाब, KKR की सुपर ओवर में जीत से दो टीमों को तगड़ा नुकसान

यह भी पढ़ें- मंगेतर रिंकू सिंह का हौसला बढ़ाने लखनऊ के इकाना स्टेडियम पहुंची सांसद प्रिया सरोज, KKR की जीत के बाद हुईं भावुक