विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2026: 'इसके अंदर AI चिप लगी है', Vaibhav Sooryavanshi की बैटिंग देख PAK एक्सपर्ट हैरान, बोले- डोप टेस्ट कराओ

Published: Mon, 27 Apr 2026 03:41 PM (IST)

एक पाकिस्तानी एक्सपर्ट नौमान नियाज ने वैभव सूर्यवंशी के बल्ले में एआई चिप होने का संदेह जताया है और लैब टेस्ट की मांग की है।

Vaibhav Sooryavanshi के बल्ले की लैब टेस्ट की उठी मांग

Vaibhav Sooryavanshi के बल्ले की लैब टेस्ट की उठी मांग

HighLights

  1. Vaibhav Suryavanshi की बैटिंग देख पाक एक्सपर्ट दंग

  2. उसके बैट में एआई चिप लगी है- पाकिस्तानी एक्सपर्ट

  3. वैभव के बैट की लैब टेस्ट कराओ

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Sooryavanshi Pak Expert Ai Chip Statement: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आग उगल रहा है। उन्होंने इस सीजन की शुरुआत से ही बड़े-बड़े गेंदबाजों का डटकर सामना कर विरोधियों को ये दिखा दिया है कि उन्हें छोटा बच्चा समझकर कमजोर नहीं समझें। 15 साल की उम्र में उन्होंने अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक सिर्फ 36 गेंदों में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ठोका। आरआर के वैभव का यह शतक आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक था।

हालांकि, दूसरा सबसे तेज शतक भी वैभव के ही नाम है। उन्होंने पिछले साल गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 बॉल में सेंचुरी लगाई थी। कम उम्र में उनके बड़े कारनामे ऐसे रहे हैं कि लोगों ने सवाल करना शुरू कर दिया कि क्या वो इंसान भी है। एक पाकिस्तानी शो में एक्सपर्ट नौमान नियाज ने वैभव को लेकर कहा कि शायद उनके के बैट में AI चिप है।

Vaibhav Sooryavanshi के बल्ले की लैब टेस्ट की उठी मांग

दरअसल, पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज ने एक शो पर कहा, "सोचिए, ये बच्चा क्या है? इसका बैट चेक करवाओ। जैसे वाडा (WADA) डोपिंग चेक करता है, इन्हें भी किसी लैब में भेजना चाहिए इन्हें लैब भेजो। वो अपने बल्ले में एआई चिप का इस्तेमाल कर रहा है शायद। वो असली नहीं है। क्या प्लेयर है। मुझे ऐसा लगा कि वह थोड़ा धीरे खेल रहा था। इसने मुझे सोचने पर मजबूर किया, यह लड़का क्या है?"

उन्होंने आगे कहा, 

जब आप 18 साल के होते हैं तो आपका पूरा शरीर आकार लेना शुरू करता है। आपके कंधे गोल हो जाते हैं, मसल्स बनती हैं, ट्राइसेप्स, बाइसेप्स, और आपका कोर मजबूत होता है क्योंकि आपके पास पीक सर्ज, हार्मोन, टेस्टोस्टेरोन होता है, यह सिर्फ 16 का है। वो तब पैदा हुआ जब विराट कोहली वर्ल्ड चैंपियन थे। उसके पास पावर गेम इतना नहीं है जितनी टेक्निक है। वो रिस्टी प्लेयर है। साथ ही आप अगर उसके आर्क को देखेंगे तो वह पूरे 360 डिग्री का इस्तेमाल करता है।

-

पाकिस्तान एक्सपर्ट

फिलहाल, सूर्यवंशी IPL 2026 सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। मौजूदा सीजन में 8 मैचों में उनके नाम 357 रन हैं। वो इस अभियान में एक शतक भी लगा चुके हैं और 234 से ज्यादा के स्ट्राइक-रेट से रन बना रहे हैं।