पाकिस्तान दौरे के लिए श्रीलंकाई टीम का एलान, नए कप्तान की घोषणा; 22 साल के खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
श्रीलंका पाकिस्तान में दो टेस्ट मैच खेलेगा। नए कप्तान कुसल मेंडिस की टीम में अनुभवी निरोशन डिकवेला को बाहर कर 22 साल के युवा को जगह दी गई है।
-1791876137970_m.webp)
पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का एलान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंकाई टीम नए कप्तान कुसल मेंडिस के साथ पाकिस्तान की सरजमीं पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जाएगी। दोनों टीमों के बीच श्रृंखला की शरुआत 9 नवंबर से होगी। टेस्ट टीम में निरोशन डिकवेला को बाहर कर, युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अंजाला बंदारा और ईशान मलिंगा को पहली बार शामिल किया गया है।
अंजाला का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड अविश्वसनीय रहा है। 22 साल के इस खिलाड़ी ने 31 मैचों में सात अर्धशतक और इतने ही शतक ठोके हैं। इस दौरान उनका औसत लगभग 66 का रहा है। अंजाला को उनके बेहतरीन प्रदर्शन का तोहफा मिला है।
उदारा, मिशारा बाहर; चांदीमल की वापसी
श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए लाहिरु उदारा और कामिल मिशारा को बाहर कर दिया गया है। दोनों ही भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेले थे। वहीं, पहले मैच में कनकशन की वजह से बाहर होने वाले दिनेश चांदीमल की टीम में वापसी हुई है।
इसके अलावा, तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका भी टीम में लौटे हैं, जबकि पाथुम निसांका को भी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, निसांका का खेलना उनके फिटनेस पर निर्भर करेगा। अगर वो फिट हो जाते हैं तो टीम का हिस्सा होंगे, नहीं तो उन्हें बाहर किया जा सकता है।
जयसूरिया और नुवांथा संभालेंगे स्पिन विभाग की कमान
पाकिस्तान दौरे के लिए श्रीलंकाई टीम के स्पिन विभाग की कमान प्रबाथ जयसूरिया और केशरा नुवांथा संभालेंगे। इसके अलावा, स्पिन ऑलराउंडर सोनल दिनुषा भी इन दोनों का सहयोग करेंगे।
तेज गेंदबाजी में मदुशंका-मलिंका के अलावा, मिलन रथनायके, लाहिरु कुमार और असिथा फर्नांडो होंगे। गौरतलब है कि धनंजय डी सिल्वा के कप्तानी छोड़ने के बाद कमान मेंडिस के हाथों में है। श्रीलंका उम्मीद करेगा कि मेंडिस की कप्तानी में टीम पाकिस्तान को उसी के घर में हराकर इतिहास रचेगा।
पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम
कुसल मेंडिस (कप्तान), पाथुम निसांका*, पासिंदु सूरियाबंदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, सोनल दिनुषा, धनंजय डी सिल्वा, अंजाला बंडारा, केशरा नुवांथा, प्रबाथ जयसूर्या, मिलान रत्नायके, लाहिरू कुमारा, असिता फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा।
यह भी पढ़ें- महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर इंग्लैंड के क्रिकेटर ने उठाई आवाज, इस लीग में न खेलने का किया फैसला
यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरा: ऋषभ पंत की जगह जमशेदपुर के कुमार कुशाग्र को भारत 'ए' टीम में मिला मौका
