विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यूजीलैंड दौरा: ऋषभ पंत की जगह जमशेदपुर के कुमार कुशाग्र को भारत 'ए' टीम में मिला मौका

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:39 AM (IST)

न्यूजीलैंड दौरे के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए भारतीय 'ए' टीम में ऋषभ पंत की जगह जमशेदपुर के कुमार कुशाग्र ...और पढ़ें

बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने जमशेदपुर के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया है।

बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने जमशेदपुर के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया है। 

HighLights

  1. ऋषभ पंत की जगह कुमार कुशाग्र भारतीय 'ए' टीम में।

  2. पंत ईरानी कप में चोटिल होने के कारण बाहर हुए।

  3. जमशेदपुर के कुशाग्र ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया।

जासं, जमशेदपुर। न्यूजीलैंड दौरे के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए भारतीय ‘ए’ टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। ईरानी कप के दौरान स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे।
 
इस कारण उन्‍हें बाहर कर दिया गया थाा। इसके बाद बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने जमशेदपुर के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया है। 
 
पंत ‘रेस्ट ऑफ इंडिया’ का नेतृत्व करते समय मांसपेशियों में खिंचाव (लेफ्ट साइड स्ट्रेन) की समस्या से जूझ रहे थे और फिलहाल बीसीसीआई मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। श्रृंखला के तीसरे मुकाबले में उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा।
 
जमशेदपुर के कदमा इलाके स्थित रामनगर के रहने वाले कुशाग्र की प्रारंभिक शिक्षा शहर के लोयोला स्कूल से हुई है। उनके पिता शशिकांत जीएसटी विभाग में अधिकारी हैं और मां पुष्पा देवी गृहिणी हैं। 
 
खास बात यह है कि पिता ने बिना किसी औपचारिक कोचिंग के खेल की प्रतिष्ठित पुस्तकों और महान बल्लेबाजों की तकनीक का अध्ययन कर घर पर ही उन्हें क्रिकेट के गुर सिखाए।
 
झारखंड रणजी टीम के प्रमुख सदस्य कुशाग्र घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 266 रनों की यादगार पारी खेलकर सबसे कम उम्र में 250 से अधिक रन बनाने का कीर्तिमान भी रचा था। 
 
इसके अलावा, विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मैच फिनिशर के रूप में उनकी तेजतर्रार पारियों ने सबका ध्यान खींचा। आईपीएल 2024 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन पर 7.20 करोड़ रुपये का बड़ा दांव लगाया था। 
 
इसके बाद वह राष्ट्रीय सुर्खियों में आए थे। घरेलू स्तर पर विकेटकीपिंग में चुस्ती और मध्यक्रम में आक्रामक बल्लेबाजी के निरंतर प्रदर्शन का पुरस्कार अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मिला है।