ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का एलान, पहली बार 2026 में एक्शन में दिखेंगे कप्तान टेम्बा बवुमा
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें कप्तान ...और पढ़ें

टेम्बा बवुमा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। टीम में कप्तान टेम्बा बवुमा की वापसी हुई है। इसके अलावा तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी भी टीम में वापस आए हैं। वे भारत की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के बाद से कोई वनडे मैच नहीं खेले हैं। अफ्रीकी टीम ये सीरीज अपने घर पर खेलेगी।
गौरतलब है कि अफ्रीका को अगले साल अपने ही घर पर विश्व कप खेलना है, जिसके लिए वे अपनी तैयारी इसी सीरीज से शुरू कर देंगे। प्रोटियाज के पास ये बेहतरीन मौका है कि वे पहली बार विश्व कप अपने नाम करें। ऐसे में अब उन्होंने अपनी फुल स्ट्रेंथ टीम उतराने का फैसला किया है। हाल ही में अफ्रीकी टीम नामीबिया में ट्राई सीरीज में खेलती हुई दिखी, जहां उन्होंने फाइनल अपने नाम किया। हालांकि, उस टूर्नामेंट में उनकी बी टीम ने हिस्सा लिया था। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफ्रीका की फुल स्ट्रेंथ टीम मैदान पर उतरेगी।
टेम्बा बवुमा की हुई वापसी
साउथ अफ्रीका के वनडे और टेस्ट कप्तान टेम्बा बवुमा लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक इस साल कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे। बवुमा ने आखिरी बार कोई इंटरनेशनल मैच दिसंबर, 2025 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे में खेला था। अब वे पहली बार इस साल कोई मैच खेलेंगे।
कगिसो रबाडा और नांद्रे बर्गर बाहर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और नांद्रे बर्गर खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। उनके अलावा युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ऐडन मार्करम को लेकर क्रिकेट बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि वे पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। मार्करम दूसरे और तीसरे मैच में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा आयरलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे सीरीज में ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर हिस्सा नहीं थे, जिनकी ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ सीरीज के लिए वापसी हुई है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम
टेम्बा बवुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, ऐडन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, डेविड मिलर, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्ज़ी, ब्योर्न फोर्टुइन, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, केशव महाराज।
SQUAD ANNOUNCEMENT 🚨
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) September 7, 2026
The South Africa Men’s selection panel has today announced a 16-player squad for the three-match Dafabet One-Day International (ODI) series against Australia from 24-30 September.
Temba Bavuma will captain the side, which sees DP World Lions fast bowler… pic.twitter.com/G5n33z67ru
