विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Duleep Trophy Final: ईशान किशन ने दिखाया 'रौद्र रूप', तिहरा शतक जड़ने से चूके, ईस्ट जोन ने बनाया 708 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर

Published: Mon, 07 Sep 2026 06:01 PM (IST)

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने दोहरा शतक लगाया। उनकी पारी की बदौलत ...और पढ़ें

ईशान किशन

ईशान किशन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ईशान किशन के 270 रनों की बदौलत ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया है। उनके फर्स्ट क्लास करियर की ये दूसरी डबल सेंचुरी है, जबकि दलीप ट्रॉफी में उन्होंने पहली बार ये कारनामा किया है। किशन के अलावा कुमार कुशाग्र ने भी शतक लगाया और टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

किशन के पास तिहरा शतक लगाने का बेहतरीन मौका था लेकिन वे इससे चूक गए। बता दें कि पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ईस्ट जोन ने 4 विकेट के नुकसान पर 385 रन बना लिए थे। दूसरे दिन भी ईस्ट जोन के बल्लेबाजों ने साउथ जोन के गेंदबाजों को कोई रहम नहीं दिखाई और पहले दिन की तरह ही पिटाई की। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ईस्ट जोन की टीम 708 रनों पर ऑलआउट हो गई।

ईशान किशन ने लगाया दोहरा शतक

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ईशान ने शतक ठोक दिया था। दूसरे दिन भी उन्होंने कमाल की बैटिंग की और 270 रनों की पारी खेली। ईशान के पास फर्स्ट क्लास क्रिकेट के अपने करियर में पहला मौका था कि वे तिहरा शतक लगा सकें लेकिन उनका ये सपना टूट गया। किशन ने 334 गेंदों पर 270 रनों की पारी खेली, जिसमें 30 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 80.84 का रहा।

कुमार कुशाग्र ने जड़ी सेंचुरी

किशन के अलावा कुमार कुशाग्र ने भी साउथ जोन के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और शतक लगाया। कुशाग्र ने 132 गेंदों पर 8 चौके और 5 छक्के की मदद से 101 रनों की पारी खेली।

पहले दिन टॉप-3 ने दिखाया था दम

पहले दिन ईस्ट जोन के टॉप-3 बल्लेबाजों ने दम दिखाया था। समाली बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी ने भी तेजी से शुरुआत की और 44 रनों की पारी खेली। वे अर्धशतक लगाने से चूक गए। उनके अलावा शिखर मोहन ने 85 रनों की पारी खेली।

ईस्ट जोन ने बनाए 708 रन

टॉप ऑर्डर और मध्य क्रम के बाद ईस्ट जोन के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी दम दिखाया। अनुकूल रॉय ने 45 रनों की पारी खेली। मोहम्मद कौनियन कुरैशी ने 40, जबकि मोहम्मद शमी ने 28 रनों की पारी खेली। साउथ जोन के लिए त्रिपुराना विजय सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट हासिल किए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ईस्ट जोन ने 708 रन बना लिए हैं। अब तीसरे दिन साउथ जोन की टीम पर नजरें रहने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy 2026 Final Highlights: ईशान किशन के दम पर ईस्‍ट जोन ने बनाए 708 रन, साउथ जोन को दिखाना होगा दम

यह भी पढ़ें- 7.20 करोड़ किए बर्बाद, अब विकेटकीपरों की उड़ाई नींद; कौन हैं Duleep Trophy फाइनल के 'शतकवीर' कुमार कुशाग्र?