विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्मृति मंधाना को हांगकांग के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ शतक लगाने का मिला फायदा, दीप्ति शर्मा ने भी लगाई रैंकिंग में छलांग

Published: Tue, 08 Sep 2026 07:29 PM (IST)

स्मृति मंधाना हांगकांग के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ शतक के बाद आईसीसी टी-20 रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गईं। उन्होंने मिताली ...और पढ़ें

दीप्ति शर्मा-स्मृति मंधाना

दीप्ति शर्मा-स्मृति मंधाना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, दुबई। भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हांगकांग के विरुद्ध महिला एशिया कप के मुकाबले में 124 रन की शानदार पारी के बाद मंगलवार को आईसीसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पांच में पांचवें स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

मंधाना ने हांकांग के विरुद्ध 64 गेंदों में 124 रन बनाए थे। इससे भारत ने हांगकांग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस पारी से मंधाना सभी प्रारूपों को मिलाकर महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। उनके नाम अब 10,880 रन हैं और उन्होंने भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज के 10,868 रन के रिकार्ड को पीछे छोड़ा।

स्मृति मंधाना का रिकॉर्डतोड़ शतक

यह मंधाना का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18वां शतक भी था। इसके साथ ही वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाली बल्लेबाजों की सूची में सबसे आगे निकल गईं।

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दो पायदान की छलांग लगाई है। वह गेंदबाजों की रैंकिंग में अब छठे स्थान पर पहुंच गई हैं और हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस के नमन धीर ने T20 क्रिकेट में 173 रनों की पारी खेलकर मचाया 'तांडव', क्रिस गेल का महा-रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इंतजामों से संतुष्ट है BCCI, खराब सुविधाओं की चर्चा के बीच राजीव शुक्ला दिया अपडेट