विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इंतजामों से संतुष्ट है BCCI, खराब सुविधाओं की चर्चा के बीच राजीव शुक्ला दिया अपडेट

Published: Tue, 08 Sep 2026 06:23 PM (IST)

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खराब सुविधाओं की अफवाहों पर विराम लग गया है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया है।

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट टीम के लिए सुविधाओं को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई थी। कहा जा रहा था कि एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों को उच्च स्तर के होटल और बाकी सुविधाएं नहीं मिलेंगी। खबरें सामने आई थी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपनी बी टीम भेजने पर विचार कर रहा है लेकिन बाद में तस्वीर साफ हो गई कि वही टीम जाएगी, जिसका चयन पहले हुआ था।

अब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी व्यवस्था को लेकर संतुष्ट दिखाई दिए हैं। उनका कहना है बोर्ड एशियन गेम्स में व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्ट है। गौरतलब है कि एशियन गेम्स में होटल और अन्य सुविधाओं को लेकर लगातार बातें चल रही हैं। इसी कड़ी में क्रिकेट टीम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे थे, जिसे अब बोर्ड ने खारिज कर दिया है।

राजीव शुक्ला ने व्यस्थाओं से जताई संतुष्टि

एशियन गेम्स के सेंड ऑफ सेरेमनी में बोलते हुए शुक्ला ने कहा, "एशियन गेम्स में क्रिकेट टीम की व्यवस्थाओं से हम संतुष्ट हैं।" इससे पहले दावा किया जा रहा था कि खिलाड़ियों को जहां ठहरना है, वहां से कुछ दूरी तर टॉयलेट बना है, जिससे प्लेयर्स को दिक्कत हो सकती है। हालांकि, जापान क्रिकेट एसोसिएश ने इसे खारिज कर दिया था। जेसीए का कहना था कि टीमों के लिए उचित व्यवस्था की गई है और अगर वे इससे संतुष्ट नहीं हैं, तो खुद होटल बुक कर सकते हैं।

जापान से T20I मैच खेलेगी टीम इंडिया

एशियन गेम्स 2026 से पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच खेलेगी। ये पहला मौका होगा, जब दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल में एक-दूसरे का सामना करेंगी। ये मुकाबला 22 सितंबर को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले को भारत और जापान के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने पर कराया जा रहा है।

एशियन गेम्स में भारतीय टीम का मुकाबला

एशियन गेम्स 2026 में रैंकिंग के आधार पर टीम इंडिया सीधे क्वार्टरफाइनल मैच खेलती हुई दिखाई देगी। ये मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज के मुकाबलों के बाद ये तय होगा कि आखिर टीम इंडिया किसका सामना करेगी। दूसरी तरफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम 17 सितंबर को जापान के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मैच में भिड़ेगी।

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy Final: 708 रनों के पहाड़ तले दबा साउथ जोन, मोहम्मद शमी-मुकेश कुमार का कहर; कप्तान तिलक वर्मा बने आखिरी उम्मीद

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy Final: ईशान किशन क्यों रुके? वैभव सूर्यवंशी ने क्या कहा कि कप्तान को लेना पड़ा DRS… देखें वायरल VIDEO