विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shubman Gill Net Worth: अंडर-19 से निकलकर बने स्टार, आलीशान जिंदगी जीते हैं शुभमन गिल, जानें 27 की उम्र में कितने अमीर हैं 'प्रिंस'

Published: Tue, 08 Sep 2026 12:04 PM (IST)

Shubman Gill Net Worth: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल के पास आलीशान घर के अलावा लग्जरी कारों का भी शानदार कलेक्शन है।

शुभमन गिल हैं करोड़ों के मालिक

शुभमन गिल हैं करोड़ों के मालिक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने साल 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। तब सभी का मानना था कि शॉ के रूप में भारत को अपना अगला सितारा मिल गया है, लेकिन सितारे बदलते देर नहीं लगती। शॉ खो गए और उसी टीम से निकले शुभमन गिल। तब गिल के बार में किसी ने शायद ही सोचा होगा कि वह भारतीय क्रिकेट के पोस्टर ब्वॉय बनेंगे। आज गिल का जन्मदिन है।

27 साल के हुए गिल अंडर-19 टीम से निकले और आज टीम इंडिया के स्टार हैं। वह टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं। गिल का ये सफर हर किसी ने देखा है। उनका टीम इंडिया में आना और छा जाना फिर कप्तान बन जाना। जैसे-जैसे गिल का कद क्रिकेट की दुनिया में बढ़ रहा था वैसै-वैसे उनका बैंक बैलेंस भी बढ़ रहा था। आज गिल आलीशान जीवन जीते हैं।

करोड़ों के हैं मालिक

गिल क्रिकेट से पैसे तो कमाते ही हैं। इसके अलावा कई ब्रांड इंडोर्सेमेंट से भी वह पैसा कमाते हैं। वह आज हर बड़ी कंपनी की पहली पसंद बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गिल की नेटवर्थ 35 से 40 करोड़ रुपये के आसपास है। वह आईपीएल, बीसीसीआई से जमकर कमाई करते हैं और फिर विज्ञापनों से भी अपनी झोली भरते हैं। उनके पास आलीशन विला है जो पंजाब में है। गिल ने अपने सोशल मीडिया पर घर के कई फोटो पोस्ट किए हैं जिससे पता चलता है कि उनका घर बेहद लग्जरी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के जुहू में भी गिल के पास एक शानदार घर है। जिसकी कीमत 20-25 करोड़ बताई जाती है। इसके अलावा गिल के पास तमाम लग्जरी कारें हैं। उनके पास मर्सडिज, रैंज रोवर जैसी कारें हैं।

स्टाइल में रहते हैं गिल

गिल का स्टाइल भी समय के साथ बदला है। उनके पास एक से एक लग्जरी घड़ियां भी हैं और काफी महंगे ब्रांड के कपड़े पहने हुए देखा गया है। गिल मौजूदा समय में भारत के सबसे स्टाइलश क्रिकेटरों में गिने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने पहले गेंद से दिखाया जादू, फिर बल्ले से मचाई तबाही; तूफानी बैटिंग के बावजूद शुभमन गिल नहीं दिला सके टीम को जीत

यह भी पढ़ें- चोट से जूझ रहे खिलाड़ियों के लिए BCCI बनाएगा रोडमैप, सचिव देवजीत सैकिया ने बताई टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेंशन