Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शुभमन, अभिषेक और अर्शदीप का दिखेगा धमाका! शेर-ए-पंजाब T20 लीग के लिए सभी 6 टीमों के स्क्वाड का हुआ एलान

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:39 PM (GMT+05:30)

    शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के लिए नीलामी के बाद सभी छह टीमों के स्क्वॉड का एलान हो गया है, जिसमें शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह जैसे प्रमुख खिलाड़ ...और पढ़ें

    शेर-ए-पंजाब टी20 लीग

    शेर-ए-पंजाब टी20 लीग

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आगामी शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का मंच पूरी तरह सजकर तैयार है। हाल ही में संपन्न हुई नीलामी के बाद सभी छह फ्रेंचाइजी ने अपने-अपने स्क्वॉड पूरे कर लिए हैं। टूर्नामेंट में फाजिल्का फाल्कन्स, अमृतसर सूर्माज, बठिंडा रॉयल्स, जालंधर वॉरियर्स, लुधियाना लायंस और मोहाली किंग्स खिताब के लिए मुकाबला करती नजर आएंगी।

    प्रत्येक फ्रेंचाइजी नीलामी में 45 लाख रुपये के पर्स के साथ उतरी, जबकि छह मार्की खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपये में टीमों ने साइन किया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल फाजिल्का फाल्कन्स का हिस्सा होंगे, जबकि विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी घरेलू टीम अमृतसर सूर्माज का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह लुधियाना लायंस की ओर से खेलेंगे, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह जालंधर वॉरियर्स की जर्सी में नजर आएंगे। ऑलराउंडर रमनदीप सिंह मोहाली किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ बठिंडा रॉयल्स के लिए खेलेंगे।

    20 खिलाड़ियों का बनाना था स्क्वाड

    नीलामी के नियमों के अनुसार, प्रत्येक फ्रेंचाइजी के लिए कम से कम 16 और अधिकतम 20 खिलाड़ियों का स्क्वॉड तैयार करना अनिवार्य था। नीलामी में ऑलराउंडर सनवीर सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। फाजिल्का फाल्कन्स ने उन्हें 13.20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। अमृतसर सूर्माज ने 10.80 लाख रुपये में नमन धीर को टीम में शामिल किया, जबकि अमोलप्रीत सिंह 8.20 लाख रुपये में मोहाली किंग्स का हिस्सा बने। बठिंडा रॉयल्स ने हरनूर सिंह और अश्वनी कुमार को 7-7 लाख रुपये में खरीदा, जबकि जालंधर वॉरियर्स ने सुखदीप बाजवा को 6 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।

    इस अवसर पर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के अध्यक्ष अमरजीत सिंह मेहता ने कहा कि, "हमने पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर इस विजन को हकीकत में बदलने के लिए लगातार मेहनत की है और हमें खुशी है कि यह अब आकार ले रहा है। मोहाली का पीसीए स्टेडियम एक विशेष मैदान है और हर क्रिकेटर यहां खेलने का सपना देखता है। इस लीग के माध्यम से हम पंजाब के हर हिस्से के खिलाड़ियों को इस प्रतिष्ठित मैदान पर उतरने, बहुमूल्य अनुभव हासिल करने और बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना चाहते हैं। हमारा मानना है कि यह पंजाब में क्रिकेट के विकास के मार्ग को मजबूत करने और हमारे युवा खिलाड़ियों के लिए अधिक अवसर पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।"

    खबरें और भी

    शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के लिए सभी टीमों का स्क्वाड

    फाजिल्का फाल्कन्स

    शुभमन गिल, विहान मल्होत्रा, सनवीर सिंह, प्रेरित दत्ता, रघु शर्मा, अनमोलजीत सिंह, जसन जिंदल, ईश राव, गर्व कुमार, मनप्रीत सिंह, लक्ष्य कासल, करनवीर सिंह, नवप्रीत सिंह, अंशुल चौधरी, जयवीर भिंडर, आयुष्मान आयुष्मान, प्रांशु प्रताप, आरुष लट्टा, किरनदीप सिंह, इमैनुएल देवेसर।

    अमृतसर सूर्माज

    अभिषेक शर्मा, मयंक मार्कंडे, नमन धीर, राहुल कुमार, साहिल खान, जसनप्रीत सिंह, ध्रुव राहुल जिंदल, रीवानप्रीत सिंह, प्रभजीत सिंह, ईशान सूद, अधिराज सिंह मंगत, अभय चौधरी, ध्रुव भगानिया, शुभम राणा, सहज धवन, इशमीत सिंह संधू, नवनीत विर्क, आकाश पांडे, वैभव कालरा, जयप्रताप सिंह जोहल।

    बठिंडा रॉयल्स

    गुरनूर बराड़, हरनूर सिंह, अश्वनी कुमार, उदय सहारन, गौरव चौधरी, सुमित शर्मा, देव अमृतपाल सिंह, रिधम सत्यवान, आशीष लॉरेंस, जतिन सहोता, अबीर कोहली, ऋषभ गुप्ता, नूरवीर सिंह, तवलीन सिंह, शाहबाज सिंह संधू, सिमरनजीत सिंह घारू, इमरोजप्रीत सिंह, हर्षित पराशर, लवप्रीत कंबोज।

    जालंधर वॉरियर्स

    प्रभसिमरन सिंह, इमानजोत सिंह चहल, विश्व प्रताप सिंह, अभिनव शर्मा, सुखदीप बाजवा, अनमोल मल्होत्रा, मयन गुप्ता, यश करण, हरजस सिंह टंडन, आर्यन यादव, शानवीर कलसी, पारस जैदका, उमेश गिल, रणदीप सिंह, जसकीरत सिंह, दीपिंदर चीमा, अर्पण वालिया, गुरविंदर सिंह भुल्लर, सुबिनय महाजन, गौरव मारकन।

    लुधियाना लायंस

    अर्शदीप सिंह, कृष्ण भगत, सलिल अरोड़ा, जस इंदर, अभिजीत गर्ग, अर्जुन राजपूत, युवी गोयल, कार्तिक चड्ढा, तरनवीर सिंह रंधावा, हवनीत सिंह, राजवीर जसवाल, हरीश कुमार, बिक्रमजीत सिंह, माधव सिंह पठानिया, कार्तीक शर्मा, लवदीप सिंह खरोड़, लवकीरत सिंह, असीम कोहली, गुरमन सिंह, साहिल भास्कन।

    मोहाली किंग्स

    रमनदीप सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, हरप्रीत बराड़, आयुष गोयल, सागर विर्क, जसकरण वीर सिंह पॉल, युवराज मान, हरदीप सिंह, आलम बख्शी, तनमय धरनी, साक्षेया, आर्यन भाटिया, लवप्रीत चाठा, गुरमेहर स्रा, करन चौधरी, सौराब ढालीवाल, तेजप्रीत सिंह, निपुण पंडिता, मनप्रीत जोहल, राजिंदर सिंह देवगन।

    यह भी पढ़ें- क्रिकेट इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड! 77 गेंदों तक पिच पर डटा रहा बल्‍लेबाज, फिर वो हुआ; जिसकी किसी ने कल्‍पना नहीं की

    यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप 2027 के नए फॉर्मेट पर मचा बवाल, ICC के फैसले से भड़के दो क्रिकेट बोर्ड; लगाए गंभीर आरोप