Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND W vs NED W: श्रेयांका पाटिल को लगी भयानक चोट, दर्द से कराहते हुए स्ट्रेचर पर गईं मैदान से बाहर

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 10:44 PM (IST)

    नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मैच में श्रेयांका पाटिल को चोट लग गई थी। इसके बाद वह मैदान के बाहर गईं और फिर दोबारा लौटकर नहीं आईं। ...और पढ़ें

    श्रेयांका पाटिल को लगी चोट

    श्रेयांका पाटिल को लगी चोट

    HighLights

    1. श्रेयांका पाटिल को लगी भयानक चोट

    2. पाटिल स्ट्रेचर पर गईं मैदान से बाहर

    3. भारत ने नीदरलैंड्स को दी मात 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में उस समय झटका लग गया जब उसकी शानदार गेंदबाज श्रेयांका पाटिल चोटिल हो गईं। लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए मैच में पाटिल को फील्डिंग के दौरान चोट लग गई।

    टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 209 रन बनाए। टीम इंडिया जब डिफेंड करने उतरी तो उसे उम्मीद थी कि पाटिल अपनी गेंदबाजी से कमाल करेंगी, लेकिन वह चोटिल हो गईं।

    स्ट्रेचर पर गईं बाहर

    मामला छठे ओवर की पहली गेंद का है। श्रेयांका ने राउंड द विकेट से फीबी मोलकेनबोएर को गेंद की। बल्लेबाज ने गेंद मिडविकेट की दिशा में खेली। श्रेयांका खुद गेंद को फील्ड करने गईं और इसी दौरान उनका पैर गलत पड़ गया और मुड़ गया। श्रेयांका दर्द से कराह रही थीं। इस दौरान उनकी टीम की साथी भी उनको देखने आ गईं। फिर मेडिकल स्टाफ उन्हें देखने आया।

    उनकी स्थिति ठीक न होता देख श्रेयांका को स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया। वह दोबारा मैदान पर नहीं आईं और शेफाली वर्मा ने उनकी कमी को पूरा किया।

    शेफाली और मंधाना का कमाल

    शेफाली ने अपनी फिरकी से श्रेयांका की कमी महसूस नहीं होने दी और तीन विकेट लिए। इससे पहले उन्होंने अर्धशतक जमाया था। शेफाली ने 38 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 55 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाए। गेंदबाजी में श्रीचरणी ने चार विकेट लेकर टीम की जीत में अहम रोल निभाया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND W vs NED W: भारतीय टीम ने जीत के साथ पलटा महिला टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास, नीदरलैंड्स को मिली शर्मनाक हार

    यह भी पढ़ें- IND W vs NED W: शेफाली और मंधाना ने 12 साल बाद किया अनोखा कारनामा, नीदरलैंड्स के खिलाफ बल्ले से लगाई आग