IND W vs NED W: शेफाली और मंधाना ने 12 साल बाद किया अनोखा कारनामा, नीदरलैंड्स के खिलाफ बल्ले से लगाई आग
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने नीदरलैंड्स के खिलाफ शानदार पारियां खेली हैं और अर्धशतक जमाए हैं। इसी के साथ दोनों ने 12 साल बाद एक अनोखा काम किया है। ...और पढ़ें
-1781709461818_m.webp)
शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने जमाए अर्धशतक
HighLights
शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने जमाए अर्धशतक
दोनों बल्लेबाजों ने खत्म किया 12 साल का सूखा
भारत ने खड़ा किया मजबूत स्कोर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप-2026 के मैच में ऐसा काम किया है जो 12 साल पहले हुआ था।
12 साल से कोई भी सलामी जोड़ी ये काम नहीं कर पाई थी, लेकिन लीड्स में इस जोड़ी ने सूखे को खत्म कर दिया। दोनों ही बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
12 साल बाद हुआ ऐसा
मंधाना और शेफाली दोनों ने ही इस मैच में अर्धशतक जमाए। ये 12 साल बाद हुआ है जब महिला टी20 वर्ल्ड कप के एक ही मैच में भारत की दोनों ओपनरों ने अर्धशतक जमाए हैं। इससे पहले साल 2014 में भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज और पूनम राउत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ये काम किया था। उस मैच में मिताली और पूनम दोनों ने अर्धशतकीय पारियां खेली थीं।
तब से अब तक टी20 वर्ल्ड कप में एक ही मैच में भारत की दोनों ओपनरों ने अर्धशतक नहीं जमाए थे। शेफाली ने 38 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 55 रनों की पारी खेली। वहीं मंधाना ने 47 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाए।
भारत का विशाल स्कोर
इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की जिसने टीम के विशाल स्कोर की नींव रख दी थी। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 209 रन बनाए।