T20 World Cup 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना? PCB ने बताई सच्चाई
पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इसके बाद खिलाड़ियों पर 50 लाख का जुर्माना लगाने की बात सामने आई थी। अब इस मामले पर पीस ...और पढ़ें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम
HighLights
पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन
सेमीफाइनल में नहीं पहुंची थी पाकिस्तानी टीम
पीसीबी ने जुर्माने को लेकर तोड़ी चुप्पी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। उन्हें ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पाकिस्तान की मीडिया में ऐसी खबरें सामने आईं कि खिलाड़ियों पर 50 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। अब इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सफाई दी है।
पीसीबी का कहना है कि बोर्ड की तरफ से इस तरह का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सलमान अली आगा वाली टीम को भारत के खिलाफ हार मिली लेकिन वे सुपर-8 में क्वालीफाई कर गए। हालांकि, सुपर-8 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका मैच बारिश की वजह से रद हो गया और फिर इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने मैच जरूर जीता लेकिन बेहतर रन रेट की वजह से कीवी टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। इसके बाद खिलाड़ियों की आलोचना हुई थी और जुर्माने की बात सामने आई थी।
PCB ने खिलाड़ियों के जुर्माने पर तोड़ी चुप्पी
पीसीबी के प्रवक्ता आमिर ने जुर्माने की खबरों का खंडन किया। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, पाकिस्तान के खिलाड़ियों के खिलाफ जुर्माने जैसी कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही की जाएगी। पीसीबी द्वारा ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। ये सब एकमात्र सोशल मीडिया की अफवाह थी। ऐसा पहले भी कोई उदाहरण नहीं था और इस तरह का कोई प्रावधान भी नहीं है।
अहमद शहजाद ने बताया था गलत
पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर जुर्माने की बात सुनकर पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज अहमद शहजाद ने नाराजगी जताई थी। उनका कहना था कि जुर्माना लगाना गलत है और अगर इससे पाकिस्तान की क्रिकेट में सुधार होता है, तो वे रुपये देने के लिए तैयार हैं।
खबरें और भी
अहमद शहजाद ने पाकिस्तान के एक टीवी शो 'हारना मना है' पर बात करते हुए जुर्माने को गलत बताया था। उन्होंने कहा, "अगर 50 लाख के जुर्माने से देश ठीक हो रहा है और पाकिस्तान की क्रिकेट ठीक हो रही है, तो मैं 50 लाख दे देता हूं। सारे खिलाड़ियों के पैसे मैं दे देता हूं। अगर देश की क्रिकेट में इससे सुधार हो रहा है, तो मैं कसम खाकर कहता हूं कि मैं पैसे दूंगा।"