Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'उस दिन सपना सच हुआ...,' T20 World Cup 2026 जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव हुए भावुक; लिखा खास मैसेज

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 03:32 PM (IST)

    सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 चैंपियन बनाया। इसके बाद वे भावुक हो गए हैं और अब खास मैसेज लिखा है। सूर्या ने अपने डेब्यू को या ...और पढ़ें

    सूर्यकुमार यादव

    सूर्यकुमार यादव

    HighLights

    1. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत वर्ल्ड चैंपियन बना

    2. भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराया

    3. सूर्या ने लिखा खास मैसेज

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ टीम इंडिया तीन बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है। सूर्या को रोहित शर्मा के 2024 में संन्यास के बाद टी20 टीम की कप्तानी मिली थी। इसके बाद से वे एक भी सीरीज या टूर्नामेंट नहीं हारे हैं। विश्व विजेता बनने के बाद भारतीय कप्तान ने अब एक खास पोस्ट शेयर किया है।

    सूर्या ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने डेब्यू को याद किया। सूर्या के लिए वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन बनने का सफर आसान नहीं था। उन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में कई सालों तक अपनी प्रतिभा साबित की। इसके बाद सूर्या को 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। डेब्यू करने के बाद सूर्यकुमार यादव ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज विश्व विजेता कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

    सूर्यकुमार यादव ने किया पोस्ट

    सूर्यकुमार यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्रॉफी उठाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "पांच साल पहले एक सपना हकीकत में बदला था। भारत की जर्सी पहनना एक ऐसा एहसास है, जिसे मैं आज भी अपने शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं। टीम इंडिया के लिए आगे हम और भी यादगार पल बनाएंगे।"

    सूर्या ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही अपना डेब्यू किया था। उन्होंने अपना पहला रन छक्के से बनाया था, जब उन्होंने जोफ्रा आर्चर के खिलाफ शॉट लगाया था। उसके बाद से ही दाएं हाथ के बल्लेबाज ने टी20 टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। उनके करियर में सबसे बड़ा पल, उस समय आया, जब उन्होंने 2024 में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। अब सूर्या ने उसी मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप बतौर कप्तान अपने नाम किया है, जहां से अपने करियर की शुरूआत की थी। सूर्या ने इसी खास पल का वीडियो साझा किया है।

    खबरें और भी

    सूर्यकुमार यादव का टीम इंडिया के लिए रिकॉर्ड

    सूर्या ने अब तक भारत के लिए 113 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 36.35 की औसत और 162.94 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,272 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 25 अर्धशतक निकले हैं। सूर्या ने 52 टी20 मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें से 40 मुकाबले जीते हैं।

    यह भी पढ़ें- PSL छोड़कर IPL खेलेंगे Blessing Muzarabani, अब लीगल एक्‍शन की तैयारी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

    यह भी पढ़ें- राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, BCCI ने शेयर की पूरी लिस्‍ट