Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PSL छोड़कर IPL खेलेंगे Blessing Muzarabani, अब लीगल एक्‍शन की तैयारी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 03:25 PM (IST)

    PSL के लिए इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ हुए अनुबंध से जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी के हटने के बाद PCB  उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की ...और पढ़ें

    HighLights

    1. 28 मार्च से शुरू हो रहा IPL 2026

    2. बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल 

    3. ब्लेसिंग मुजरबानी केकेआर से जुड़े

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) आगामी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के लिए इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ हुए अनुबंध से जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी के हटने के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। जियोसुपर की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ।

    मुजरबानी ने शमर जोसेफ के रिप्‍लेसमेंट के तौर पर यूनाइटेड के साथ अनुबंध किया था। बांग्‍लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्‍याचार के बाद मुस्तफिजुर रहमान का विरोध हुआ। ऐसे में कोलकाता नाइटराइडर्स ने रहमान को फ्रेंचाइजी से बाहर कर दिया था। अब केकेआर ने जिम्‍बाब्‍वे के गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपने साथ जोड़ा है।

    लीगल एक्‍शन की तैयारी में पीसीबी

    मुजरबानी के PSL अनुबंध तोड़ने के फैसले पर PCB ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही अनुबंध उल्लंघन के आधार पर कानूनी कार्यवाही की तैयारी शुरू कर दी है। यह लगातार दूसरा साल है जब पाकिस्‍तान सुपर लीग फ्रेंचाइजी के साथ अनुबंध करने वाले खिलाड़ी ने आईपीएल टीम में शामिल होने का विकल्प चुना है।

    कॉर्बिन बॉश पर लगा प्रतिबंध

    पिछले सीजन में दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को पेशावर जल्मी ने डायमंड पिक के रूप में चुना था। इसके बाद वे चोटिल खिलाड़ी के स्थान पर मुंबई इंडियंस में शामिल हुए। PSL से हटने के बाद बॉश पर एक सीजन का प्रतिबंध लगा दिया गया था।

    खबरें और भी

     

     

     

    कमाल की गेंदबाजी की

    टी20 विश्‍व कप 2026 में मुजरबानी ने कमाल की गेंदबाजी की थी और अपनी टीम को सुपर-8 में पहुंचाया। मुजरबानी ने 6 मुकाबलों में 13 विकेट चटकाए थे। वह टूर्नामेंट में संयुक्‍त रूप से दूसरे सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। विश्‍व कप में जिम्‍बाब्‍वे ने ऑस्‍ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर सभी को चौंका दिया था। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मैच में मुजरबानी ने 4 विकेट चटकाए थे।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: टी20 विश्‍व कप में तबाही मचाने वाला स्‍टार गेंदबाज कोलकाता नाइटराइडर्स से जुड़ा, पाकिस्‍तान सुपर लीग से तोड़ा नाता

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 के लिए जिम्‍बाब्‍वे टीम का एलान, अनुभवी ऑलराउंडर को सौंपी गई कमान