विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CSK फैंस के लिए सबसे बड़ी गुड न्यूज, Ayush Mhatre के झटके के बीच MS Dhoni धांसू वापसी को तैयार

Updated: Tue, 21 Apr 2026 08:59 PM (IST)

आईपीएल 2026 में संघर्ष कर रही चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को मंगलवार को एक बैड न्‍यूज और एक गुड न्‍यूज मिली।

धोनी ने किया अभ्‍यास।

धोनी ने किया अभ्‍यास।

HighLights

  1. पहले 6 मैच में नहीं खेले धोनी 

  2. चेन्‍नई ने जीते सिर्फ 2 मुकाबले

  3. धोनी की पिंडली में चोट थी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में संघर्ष कर रही चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को मंगलवार को एक बैड न्‍यूज और एक गुड न्‍यूज मिली। दोपहर में फ्रेंचाइजी ने बताया कि टॉप ऑर्डर बल्लेबाज आयुष म्हात्रे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं।

शाम होते-होते फ्रेंचाइजी ने पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी का अभ्‍यास करते हुए एक वीडियो शेयर किया। इससे संकेत मिल रहे हैं कि धोनी अब फिट हो गए हैं और वह आने वाले मुकाबलों में वापसी कर सकते हैं।

विकेट के पीछे मुस्तैद

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने एक्‍स पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि धोनी विकेट के पीछे मुस्तैद हैं। बल्‍लेबाज ने आगे बढ़कर शॉट लगाने का प्रयास किया और गेंद मिस हो जाती है। विकेट के पीछे धोनी कोई गलती नहीं करते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि धोनी की जल्‍द ही वापसी होने वाली है।

 

 

 

पहले 6 मैच नहीं खेले धोनी

महेंद्र सिंह धोनी पिंडली की चोट (calf injury) से जूझ रहे हैं। इस कारण वह 19वें सीजन के पहले 6 मैच नहीं खेले हैं। इस दौरान फ्रेंचाइजी ने सिर्फ 2 मुकाबलों में ही जीत दर्ज की है। चेन्‍नई ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स और कोलकाता नाइट राइडर्स को मात दी थी। वहीं राजस्‍थान रॉयल्‍स, पंजाब किंग्‍स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद से उन्‍हें हार मिली है। आने वाले मुकाबलों की बात करें तो 23 अप्रैल को चेन्‍नई का सामना मुंबई इंडियंस से और 26 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से होगा।

धोनी के प्रदर्शन पर नजर

  • एमएस धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्‍तानों में से रहे हैं।
  • उनके नेतृत्‍व में चेन्‍नई ने 5 खिताब अपने नाम किए थे।
  • धोनी ने लीग में अब तक 278 मैच खेले हैं।
  • इस दौरान उन्‍होंने करीब 39 की औसत और 137 की स्‍ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए हैं।
  • आईपीएल में वह 24 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका बेस्‍ट स्‍कोर नाबाद 84 रन है।

यह भी पढ़ें- MS Dhoni से भी 4 कदम आगे! Dhruv Jurel ने हवा में उड़कर किया ऐसा करिश्मा, आंखों पर नहीं होगा यकीन

यह भी पढ़ें- MS Dhoni की मैदान पर कब होगी वापसी? हेड कोच ने 6 मैच के बाद दिया सबसे बड़ा अपडेट