MS Dhoni से भी 4 कदम आगे! Dhruv Jurel ने हवा में उड़कर किया ऐसा करिश्मा, आंखों पर नहीं होगा यकीन
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रविवार को राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर जुरेल ने हवा में डाइव लगाकर पलक झपकते ही गिल्लियां उड़ा दीं। ...और पढ़ें
-1776604710849_m.webp)
जुरेल ने किया कमाल।
HighLights
कैमरन ग्रीन ने बनाए 27 रन
रवि बिश्नोई को मिली सफलता
राजस्थान ने बनाए थे 155 रन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 में कमाल की फील्डिंग देखने को मिल रही है। क्रिकेट प्रेमी अभी श्रेयस अय्यर का बाउंड्री पर लपका कैच भूल नहीं पाए थे कि अब ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग में करिश्मा कर दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रविवार को राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर जुरेल ने हवा में डाइव लगाकर पलक झपकते ही गिल्लियां उड़ा दीं। उनकी इस स्टंपिंग पर यकीन कर पाना मुश्किल है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
बिश्नोई को मिली सफलता
राजस्थान की ओर से 5वां ओवर रवि बिश्नोई ने किया। ओवर की चौथी गेंद का सामना कैमरन ग्रीन कर रहे थे। रवि बिश्नोई ने कैमरन ग्रीन को वाइड गेंद फेंकी और वह स्टंप आउट हो गए। बिश्नोई ने लेग साइड में गुगली गेंद डाली। गेंद लेग साइड में और आगे घूमी और बल्लेबाज के कारण जुरेल के लिए उसे देखना मुश्किल हो गया।
उन्होंने बाईं ओर डाइव लगाई, गेंद को पकड़ा और एक हाथ से सीधे स्टंप्स पर फेंक दिया। ग्रीन क्रीज से काफी आगे थे और संभल नहीं पाए। तीसरे अंपायर ने ग्रीन को बाहर जाने का इशारा किया। इन फॉर्म ग्रीन ने 13 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली। इस दौरान कंगारू ऑलराउंडर ने 4 चौके और 1 सिक्स लगाया।
THAT’s SOME STUMPING! 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2026
🎥 Dhruv Jurel off balance & diving away from the stumps but hits the target 🎯
Updates ▶️ https://t.co/776nTdPbPj#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/lqjSajx2iO
कोलकाता को मिली जीत
मुकाबले की बात करें तो कोलकाता ने राजस्थान को 4 विकेट से हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। कोलकाता के गेंदबाजों की कसी हुई बॉलिंग के चलते राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। 156 रन का टारगेट चेज करने उतरी कोलकाता की पारी लड़खड़ा गई। 85 रन पर टीम के 6 विकेट गिर गए थे। इसके बाद रिंकू सिंह सिंह ने अर्धशतक लगाया और कोलकाता की जीत पर मुहर लगा दी।