Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MS Dhoni की मैदान पर कब होगी वापसी? हेड कोच ने 6 मैच के बाद दिया सबसे बड़ा अपडेट

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 04:50 PM (IST)

    आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में शनिवार रात को सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को 10 रन से मात दी। ...और पढ़ें

    6 मैच नहीं खेले धोनी।

    6 मैच नहीं खेले धोनी।

    HighLights

    1. धोनी की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव

    2. चेन्‍नई ने 6 में से 2 मुकाबले ही जीते हैं

    3. धोनी को मैदान पर देखना चाहते फैंस

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में शनिवार रात को सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को 10 रन से मात दी। इस मुकाबले में भी चेन्‍नई महेंद्र सिंह धोनी के बिना मैदान में उतरी। यह लगातार छठा मैच था जब चेन्‍नई धोनी के बिना उतरी। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिरी कब धोनी की वापसी होगी। चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने धोनी की चोट पर अपडेट दिया है।

    रिहैबिलिटेशन अच्छी चल रही

    धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे हैं। धोनी की रिकवरी के बारे में बात करते हुए हसी ने कहा, "सच कहूं तो मुझे पक्का पता नहीं है। अगर फिजियो यहां बैठे हैं, तो शायद वे इसका जवाब दे सकें। लेकिन देखिए उनकी रिहैबिलिटेशन अच्छी चल रही है और मैं उनकी बल्लेबाजी से खुश हूं।"

    वह जल्द से जल्द खेलें

    हसी ने कहा, "यह सिर्फ उनकी दौड़ने की क्षमता में सुधार करने की बात है, क्योंकि अगर उन्हें पारी के अंत में बल्लेबाजी करनी है, तो उन्हें तेजी से सिंगल और डबल रन लेने में सक्षम होना होगा। उन्हें बस अपनी दौड़ने की क्षमता में आत्मविश्वास बढ़ाना होगा और अपनी गति में सुधार करना होगा। मुझे नहीं पता कि वह कब खेलेंगे, लेकिन मैं सभी फैंस की तरह उम्मीद कर रहा हूं कि वह जल्द से जल्द खेलें।"

    मुंबई से होगा अगला मैच

    सीएसके अब 23 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। मौजूदा सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्‍तानी वाली टीम ने 2 मैच जीते हैं और उनके 4 अंक हैं। 19वें सीजन में चेन्‍नई की शुरुआत खराब रही और टीम को पहले 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद चेन्‍नई ने वापसी की और बैक टू बैक मैच जीते। पिछला मैच चेन्‍नई गंवा चुकी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- क्यों एमएस धोनी करते हैं लोगों के दिलों पर राज? एक Video ने बता दी सच्चाई, माही ने फिर किया कमाल

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच CSK को बड़ा झटका, इंजरी के चलते Khaleel Ahmed लीग से बाहर