विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मानव सुथार के सात विकेट की बदौलत वार्विकशायर की बड़ी जीत, हैम्पशायर को पारी और 129 रन से हराया

Published: Sat, 05 Sep 2026 07:28 PM (IST)

मानव सुथार के सात विकेट की बदौलत वार्विकशायर ने इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप के डिविजन वन के एक अवे गेम में हैम्पशायर को एक पारी और 129 रनों से हराया।

मानव सुथार

मानव सुथार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, साउथेंप्टन। भारत के नए स्पिन-बॉलिंग स्टार मानव सुथार के सात विकेट की बदौलत वार्विकशायर ने इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप के डिविजन वन के एक अवे गेम में हैम्पशायर को एक पारी और 129 रनों से हराया।

श्रीलंका में राष्ट्रीय ड्यूटी पर जाने से पहले बर्मिंघम स्थित काउंटी क्लब के लिए अपने पहले दो मैचों में 11 विकेट लेने वाले इस बाएं हाथ के आर्थोडाक्स स्पिनर ने वहीं से शुरुआत की जहां उन्होंने छोड़ा था।

सुथार ने हैम्पशायर की दोनों पारियों में कुल 38.3 ओवर फेंके और 94 रन देकर सात विकेट लिए। पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्विकशायर ने 398 रन बनाए और फिर हैम्पशायर को तीन दिनों के अंदर 115 और 154 रनों पर आलआउट कर दिया। भारतीय समयानुसार यह मैच शुक्रवार देर शाम खत्म हुआ।

सुथार ने पहली पारी में 15 ओवर में 3/42 और दूसरी पारी में 23.3 ओवर में 4/52 के आंकड़े दर्ज किए। वहीं राष्ट्रीय टीम में वापसी की दौड़ से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल ने नार्थम्प्टनशायर के लिए नौ विकेट लिए, लेकिन उनकी टीम यह मैच हार गई।

आकिब नबी का शांत पर्दापण

लंदन के ओवल में एक अन्य मैच में सरे ने यार्कशायर को एक विकेट से हराया। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने इस मुकाबले में पदार्पण करते हुए जीत में योगदान दिया और दोनों पारियों में एक-एक विकेट लिया। काउंटी में उनका पहला विकेट उनके भारतीय टेस्ट टीम के साथी कुलदीप यादव थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए अंत में उन्होंने एक छक्का भी लगाया, जिससे सरे लक्ष्य के करीब पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- भारत में अच्छे स्पिनरों को लेकर डरावनी स्थिति, BCCI वीवीएस लक्ष्मण से मांगेगा जवाब

यह भी पढ़ें- बहुत कुछ सिखा गई श्रीलंका सीरीज, टीम इंडिया को मिले कई सवालों के जवाब