विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्‍थान रॉयल्‍स के स्‍टार ने तूफानी शतक जड़कर बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, Vaibhav Sooryavanshi से हो रही तुलना

Published: Sat, 05 Sep 2026 12:36 PM (IST)

साउथ अफ्रीका ने ट्राई सीरीज में नामीबिया को मात दी। साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो लुआन ड्री प्रीटोरियस रहे, जिन्‍होंने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक जमाया।

वैभव सूर्यवंशी और लुआन ड्री प्रीटोरियस

वैभव सूर्यवंशी और लुआन ड्री प्रीटोरियस 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार को विंडहोक में ट्राई सीरीज के मुकाबले में नामीबिया को 11 रन से मात दी। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 228/4 का स्‍कोर बनाया। जवाब में नामीबिया की टीम 20 ओवर में 217/3 का स्‍कोर बना सकी।

साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो लुआन ड्री प्रीटोरियस रहे, जिन्‍होंने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक जमाया। प्रीटोरियस ने केवल 53 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्‍के की मदद से 101 रन बनाए। इस शतक के साथ प्रीटोरियस ने अपना नाम इतिहास के पन्‍नों में दर्ज करा लिया।

ड्री प्रीटोरियस ने 20 साल और 161 दिन की उम्र में शतक जमाया। वो किसी पूर्ण कालिक देश के लिए टी20 इंटरनेशनल शतक जमाने वाले सबसे युवा बल्‍लेबाज बन गए हैं। प्रीटोरियस ने अफगानिस्‍तान के हजरतुल्‍लाह जजई का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्‍होंने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 20 साल और 337 दिन की उम्र में शतक ठोका था।

सूर्यवंशी के प्रतिस्‍पर्धी

प्रीटोरियस की रिकॉर्ड तोड़ पारी के कारण उनकी तुलना भारत की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी से हो रही है। सूर्यवंशी सबसे युवा अंतरराष्‍ट्रीय शतक जमाने वाले खिलाड़ी बनने की रेस में बने हुए हैं। उल्‍लेखनीय है कि वैभव सूर्यवंशी और लुआन ड्री प्रीटोरियस दोनों ही आईपीएल में राजस्‍थान रॉयल्‍स का हिस्‍सा हैं।

15 साल के सूर्यवंशी ने कम समय में ही कई रिकॉर्ड्स धराशायी कर दिए हैं। वो अंतरराष्‍ट्रीय डेब्‍यू करने वाले सबसे युवा भारतीय बल्‍लेबाज बने। इसके अलावा वो अंतरराष्‍ट्रीय अर्धशतक जमाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। बिहार के समस्‍तीपुर के रहने वाले वैभव ने जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ अपने करियर की सर्वश्रेष्‍ठ पारी खेलते हुए 49 गेंदों में 81 रन बनाए।

वैभव सूर्यवंशी अब अफगानिस्‍तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज और एशियन गेम्‍स 2026 में क्रिकेट एक्‍शन में नजर आएंगे। भारतीय फैंस उम्‍मीद करेंगे कि इस दौरान वैभव सूर्यवंशी शतक जमाकर रिकॉर्ड्स बुक को हिलाकर रख देंगे।

साउथ अफ्रीका और जिम्‍बाब्‍वे के बीच फाइनल

बहरहाल, ट्राई सीरीज की बात करें तो साउथ अफ्रीका और जिम्‍बाब्‍वे के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने नामीबिया को 11 रन से मात देकर फाइनल की रेस से बाहर कर दिया है। साउथ अफ्रीका और जिम्‍बाब्‍वे के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल रविवार को विंडहोक में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 5:30 बजे शुरू होगा।

यह भी पढ़ें: Lhuan-dre Pretorius का शतक, नामीबिया का संघर्ष गया बेकार; खिताबी मुकाबले में जिम्बाब्वे से भिड़ेगा दक्षिण अफ्रीका

यह भी पढ़ें: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस की तूफानी पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को रौंदा, ट्राई सीरीज में की जबरदस्त वापसी