विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज किए जाने पर क्रुणाल पांड्या का छलका दर्द, पोस्ट शेयर कर अगरकर को दिया बड़ा संदेश

Published: Tue, 01 Sep 2026 08:41 PM (IST)

ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। इसके बाद उनका दर्द छलका है।

क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल पांड्या

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 5 साल से भारतीय टीम में वापसी की राह देख रहे ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के हाथ एक बार फिर निराशा लगी। दरअसल, बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया। इसमें पांड्या का नाम शामिल नहीं था। उन्होंने भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन वे लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं।

हाल ही में पांड्या को लेकर खबरें सामने आई थी कि अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए उनके नाम पर विचार चल रहा है। हालांकि, बीसीसीआई ने जब मंगलवार को टीम का एलान किया, तो उनका नाम नहीं था। इसके बाद अब क्रुणाल पांड्या का दर्द छलका है। टीम से लगातार बाहर रहने पर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

क्रुणाल पांड्या का छलका दर्द

पांड्या को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में नहीं चुना गया। इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। उन्होंने लिखा, "उम्मीद अभी भी जिंदा है।" पांड्या का भारत के लिए खेलते हुए गेंद और बल्ले दोनों से ही रिकॉर्ड अच्छा रहा है। वे आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। क्रुणाल ने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

Krunal Pandya Team India

पांड्या ने आईपीएल 2026 में शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 16 मैचों की 9 पारियों में 37.67 की औसत और 145.81 की स्ट्राइक रेट के साथ 226 रन बनाए थे। उन्होंने गेंद के साथ भी बेहतरीन खेल दिखाया, जहां 16 मैचों में 8.42 की इकोनॉमी के साथ 14 विकेट झटके। ऐसे हरफनमौला प्रदर्शन के बावजूद उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

क्रुणाल पांड्या का T20I करियर

क्रुणाल ने 19 टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान उन्होंने बल्ले से 24.8 की औसत और 130.53 की स्ट्राइक रेट के साथ 124 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ गेंद के साथ उन्होंने 15 विकेट झटके हैं। वे अपने 19 मैचों के करियर में तीन बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत चुके हैं। हालांकि, इसके बाद भी उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह और रजत पाटीदार फिर नजरअंदाज, अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी सहित 15 खिलाड़ियों को मिली जगह