रिंकू सिंह और रजत पाटीदार फिर नजरअंदाज, अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है, जिसमें रिंकू सिंह और रजत पाटीदार समेत पांच खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है।
-1788269580929_m.webp)
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की वापसी हुई है, जिन्हें जिम्बाब्वे दौरे से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इसके अलावा जिम्बाब्वे दौरे के कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया है।
इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम रिंकू सिंह का है, जिन्हें एक बार फिर टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। रिंकू को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में मौका दिया गया था। दूसरी तरफ अपनी पेस से सनसनी मचाने वाले मयंक यादव को भी अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में शामिल नहीं किया गया है। आइए आपको बताते हैं, उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें भारतीय टीम में नहीं चुना गया है।
भारतीय टीम में इन पांच खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
1. रिंकू सिंह
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम ने जब अपनी आखिरी टी20 सीरीज खेली थी, तो वहां पर रिंकू सिंह का नाम शामिल था। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के स्क्वाड में उनका नाम शामिल नहीं है। रिंकू ने टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन इसके बावजूद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। रिंकू ने भारत के लिए 48 टी20 मैचों में 36.95 की औसत और 156.35 की स्ट्राइक रेट के साथ 702 रन बनाए हैं।
2. रजत पाटीदार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार को एक बार फिर से इग्नोर कर दिया गया है। पाटीदार ने अपनी कप्तानी में बेंगलुरु को लगातार दो बार चैंपियन बनाया है। इसके अलावा वे बल्लेबाज के तौर पर भी सफल रहे हैं। इसके बादजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया और लगातार इग्नोर किया जा रहा है।
3. मयंक यादव
युवा तेज गेंदबाद मयंक यादव के लिए पिछले कुछ समय से चोट सबसे बड़ी समस्या रही है। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए आखिरी तीन मैचों में वे खेलते हुए दिखाई दिए थे और उसके बाद अब अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में उनका नाम शामिल नहीं है। मयंक ने जिम्बाब्वे दौरे पर 3 मैचों में 5 विकेट हासिल किए थे।
4. प्रिंस यादव
आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले प्रिंस यादव ने आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा था। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए, टीम इंडिया में शामिल किया गया था। प्रिंस ने भारत के लिए 3 वनडे मैचों में 4 विकेट लिए हैं, जबकि 6 टी20 मैचों में उनके नाम पर 9 विकेट दर्ज हैं। जिम्बाब्वे दौरे पर भी उन्होंने 4 विकेट हासिल किए थे लेकिन उन्हें टीम में नहीं चुना गया है।
5. कुलदीप यादव
भारत के स्पिनर कुलदीप यादव पिछले कुछ समय से टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं। उन्हें लगातार खेलने का मौका नहीं मिलता, जिसकी वजह से उनके आत्मविश्वास पर भी असर पड़ता है। कुलदीप टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम का हिस्सा थे और उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए उनका चयन नहीं किया गया है। उन्होंने इस फॉर्मेट में भारत के लिए आखिरी मैच पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में ही खेला था।
