IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी सहित 15 खिलाड़ियों को मिली जगह
बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है। भारत की ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। टीम में 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करते हुए दिखाई देंगे। स्क्वाड में उन्हीं खिलाड़ियों को जगह मिली है, जो एशियन गेम्स के लिए टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, कुछ खिलाड़ियों का चयन फिटनेस के आधार पर किया गया है।
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली ये सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाएगी। तीनों मुकाबले इसी मैदान पर होंगे। भारत भले ही अपने घर में खेल रहा है लेकिन अफगानी टीम होस्ट नेशन के तौर पर खेलती हुई नजर आएगी। एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया अपनी तैयारियों को परखना चाहेगी और सीरीज जीतकर आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट में जाना चाहेगी।
श्रेयस अय्यर करेंगे टीम की कप्तानी
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर ही कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। उनकी अगुवाई में भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने जीत हासिल की थी। अब अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में जीत हासिल कर एशियन गेम्स में जाना चाहेंगे। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का नाम भी टीम में शामिल है। अफगानी टीम के खिलाफ पहला मैच 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और आखिरी मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से शुरू होंगे।
खिलाड़ियों की चोट है चिंता का विषय
अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में कुछ ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो फिलहाल चोटिल हैं। इसमें नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा का नाम शामिल है। इन चारों खिलाड़ियों को फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया है। सभी प्लेयर्स बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब कर रहे हैं। वे भारतीय टीम के साथ ऐसे समय में ही जुड़ पाएंगे, जब उन्हें सीओई से हरी झंडी मिलेगी।
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि विश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।
