विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs AFG: 'हार के डर से चुनी गई मजबूत टीम', अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया के सेलेक्शन पर भड़का पूर्व कप्‍तान

Published: Sat, 05 Sep 2026 04:43 PM (IST)

भारत और अफगानिस्‍तान के बीच 13 सितंबर से टी20 सीरीज का आगाज होगा।

भारतीय टी20 कप्‍तान श्रेयस अय्यर

भारतीय टी20 कप्‍तान श्रेयस अय्यर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और अफगानिस्‍तान के बीच 13 सितंबर से टी20 सीरीज का आगाज होगा। सभी मुकाबले दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेले जाएंगे। भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन T20I सीरीज के लिए अजीत अगरकर की अगुवाई वाली कमेटी द्वारा चुनी गई टीम से खुश नहीं हैं।

युवाओ को मौका

पूर्व नेशनल सेलेक्टर का मानना है कि पूरी मजबूत टीम चुनने की कोई जरूरत नहीं थी। कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता था। सीरीज के लिए इसी हफ्ते भारतीय टीम का एलान किया गया था। इसमें चार खिलाड़ियों को फिटनेस क्लीयरेंस मिलने की शर्त पर शामिल किया गया था।

आयरलैंड से हारा भारत

इस साल की शुरुआत में T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत ने कप्तान बदला और श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी। हालांकि, 'मेन इन ब्लू' को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद BCCI ने मुंबई में एक रिव्यू मीटिंग बुलाई।

टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20: 13 सितंबर
  • दूसरा टी20: 15 सितंबर
  • तीसरा टी20: 17 सितंबर

इ‍सलिए चुनी मजबूत टीम

श्रीकांत का मानना है कि UK दौरे पर मिली हार के कारण ही सेलेक्टर्स ने आने वाले एशियन गेम्स के लिए कोई रिस्क न लेते हुए एक मजबूत टीम चुनी है। श्रीकांत ने अपने YouTube चैनल पर कहा, "आयरलैंड और इंग्लैंड में सीरीज हारने के बाद सेलेक्टर्स ने कोई रिस्क न लेने का फैसला किया और अफगानिस्तान के लिए एक मजबूत टीम चुनी। वे पूरी ताकत के साथ उतर रहे हैं, लेकिन यह एक गलती है। अफगानिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ ही आपको युवा खिलाड़ियों को आजमाना चाहिए। इसके बजाय, आपने डर के कारण एक मजबूत टीम चुनी है।"

उन्होंने कहा, "आयरलैंड और इंग्लैंड से मिली हार के बाद यह कदम मजबूरी में उठाया गया लगता है। यह टीम लगभग वैसी ही है जैसी इंग्लैंड के लिए चुनी गई थी।"

4 प्‍लेयर अभी फिट नहीं

फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल किया जाएगा। इन चारों को BCCI के CoE में मैच सिमुलेशन से गुजरना होगा। जरूरी टेस्ट पास करने के बाद, वे अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए नई दिल्ली में भारतीय टीम से जुड़ेंगे।

श्रीकांत ने कहा, "इन चारों ने मैच-फिटनेस साबित नहीं की है। तो किस आधार पर उन्हें फिटनेस के लिए रखा गया है? सिर्फ इसलिए कि आप बेंगलुरु CoE में अपनी फिटनेस साबित करते हैं, क्या इसका मतलब यह है कि आप फिट हैं? इसी तरह हर्षित राणा इंग्लैंड गए थे, और फिर वहां उनके साथ क्या हुआ? इसलिए मैच-फिटनेस जरूरी है।"

उन्होंने कहा, "यह काबिलियत का सवाल नहीं है। हर्षित राणा ने T20 में खुद को बहुत अच्छा गेंदबाज साबित किया है और नीतीश कुमार रेड्डी फटाफट फॉर्मेट में शानदार हैं। सवाल यह है कि बिना मैच-फिटनेस साबित हुए उन्हें क्यों चुना गया।"

यह भी पढ़ें- भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज किए जाने पर क्रुणाल पांड्या का छलका दर्द, पोस्ट शेयर कर अगरकर को दिया बड़ा संदेश

यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह और रजत पाटीदार फिर नजरअंदाज, अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह