विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक T20I मैच के लिए जापान ने टीम का किया एलान, फ्लेमिंग करेंगे कप्तानी

Published: Mon, 07 Sep 2026 10:10 PM (IST)

भारत के खिलाफ 22 सितंबर को होने वाले ऐतिहासिक टी20 मैच के लिए जापान ने अपनी टीम घोषित कर दी है, जिसकी कप्तानी केंडेल काडोवाकी फ्लेमिंग करेंगे।

जापान क्रिकेट टीम

जापान क्रिकेट टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 से पहले होने वाले ऐतिहासिक टी20 मैच के लिए जापान ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। टीम की कप्तानी केंडेल काडोवाकी फ्लेमिंग करते हुए दिखाई देंगे। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया एशियन गेम्स में शिरकत करेगी। ये मुकाबला भारत और जापान के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरा होने के उपलक्ष्य पर कराया जा रहा है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया जापान का का सामना करेगी। एशियन गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी फुल स्ट्रेंथ टीम का एलान किया था। भारतीय टीम के लिए ये मुकाबला एशियन गेम्स से पहले अभ्यास मैच की तरह होगा, जिसे जीतकर टीम इंडिया एशियन गेम्स में हिस्सा लेगी।

केंडेल काडोवाकी फ्लेमिंग करेंगे अगुवाई

जापान की कप्तानी नियमित कप्तान केंडेल काडोवाकी फ्लेमिंग करेंगे। वे जापान के लिए टी20 फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। एशियन गेम्स 2026 के लिए चुनी जाने वाली टीम से ये मिलती-जुलती टीम है, जिसमें 12 खिलाड़ी शामिल हैं। इस टीम में तीन ए टीम के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें त्सुयोशी ताकाडा, जेक कुसुदा नैर्न और एलेस्टर काडोवाकी फ्लेमिंग का नाम शामिल है।

सुजुकी कप के नाम से जाना जाएगा

भारत और जापान के बीच होने वाला ये मुकाबला सुजुकी कप के नाम से जाना जाएगा। ये मुकाबला तोचिगी प्रांत के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को एक खास मौके पर आयोजित किया जा रहा है, जहां भारत और जापान के राजनयिक संबंधों को 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर बीसीसीआई ने मैच कराने का फैसला किया है। ये पहला मौका होगा, जब किसी इंटरनेशनल मैच में भारत और जापान एक-दूसरे का सामना करेंगे। भारत की मजबूत टीम मैदान पर उतरने वाली है क्योंकि बीसीसीआई ने बी टीम भेजने के बजाय फुल स्ट्रेंथ टीम एशियाई खेलों के लिए भेजी है।

भारत के खिलाफ T20I मैच के लिए जापान की टीम

केंडेल काडोवाकी फ्लेमिंग, चार्ली हारा हिंज, बेंजामिन गौ इतो डेविस, कोहेई कुबोटा, वतारू मियाउची, रेओ सकुरानो थॉमस, डेक्लान सुजुकी मैककॉम्ब, शोमा सुगया स्लेटर, अलेक्जेंडर शिराई पटमोर, लाचलान यामामोटो लेक, मकोतो तानियामा, इब्राहिम ताकाहाशी, त्सुयोशी तकादा, जेक कुसुदा-नायरन, एलेस्टर कडोवाकी-फ्लेमिंग।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरे के बाद बदल जाएगी पाकिस्तान टीम, बाबर आजम होंगे हमेशा के लिए बाहर! शोएब अख्तर ने बताया PCB का पूरा प्लान

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक-एक रन के लिए तरसाएंगे, न्यूजीलैंड दौरे से पहले कीवी कप्तान ने दी खुली चुनौती