इंग्लैंड दौरे के बाद बदल जाएगी पाकिस्तान टीम, बाबर आजम होंगे हमेशा के लिए बाहर! शोएब अख्तर ने बताया PCB का पूरा प्लान
शोएब अख्तर ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) मौजूदा टीम से निराश है और इंग्लैंड दौरे के बाद पूरी टीम बदलने की तैयारी में है।

शोएब अख्तर-बाबर आजम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक्शन से हैरान नहीं हुए। पीसीबी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले सात खिलाड़ियों को वापस बुला लिया था। इसके बाद क्रिकेट जगत में वे हंसी के पात्र बन गए। अब अख्तर को लगता है कि पाकिस्तान इससे भी बड़ा एक्शन करने की तैयारी में है। 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' को लगता है कि पीसीबी इन खिलाड़ियों को पसंद नहीं करती है।
पाकिस्तान का पिछले कुछ सालों से प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ उनकी टीम बुरी हार का सामना कर रही है। पहले दोनों मैचों में बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम लड़ाई भी नहीं लड़ सकी। इसके बाद इमाम उल हक, मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा सहित सात खिलाड़ियों को बाहर कर दिया। अब अख्तर को लगता है कि बोर्ड पूरी टीम बदलने की तैयारी में है।
शोएब अख्तर ने किया हैरान करने वाला खुलासा
शोएब अख्तर ने आउटसाइड एज शो पर बात करते हुए पाकिस्तान की समस्याओं पर बात की। उन्होंने कहा, "पीसीबी मौजूदा खिलाड़ियों से बहुत निराश है। उन्हें इस टीम से कोई उम्मीद नहीं है। इस टीम को हटाकर युवा टीम चुनने की पूरी योजना है। ऐसे खिलाड़ी, जो पाकिस्तान के लिए खेलना चाहते हैं, भविष्य की ओर देख रहे और सही दिशा में काम कर रहे हैं।"
पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने आगे कहा, "मैं बस इतना चाहता हूं कि शाहीन अफरीदी, हारिस रउफ और नसीम शाह का करियर बच जाए। इन खिलाड़ियों में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है।" अख्तर ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने युवा खिलाड़ियों के टीम में शामिल किए जाने के बाद पीबीसी के एक अधिकारी से बात की। उन्होंने सवाल किया कि युवा प्लेयर्स से टीम मैनेजमेंट को क्या कुछ उम्मीदें हैं? इस पर अधिकारी ने किसी भी तरह की उम्मीदों से इनकार कर दिया। अख्तर ने बताया अधिकारी ने कहा, "कुछ नहीं। हमें अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों से उम्मीदें हैं। हम उन्हें बड़े मंच के लिए तैयार कर रहे हैं।"
इंग्लैंड दौरे से पहले बाबर आजम बने थे कप्तान
बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद शान मसूद को कप्तानी से हटा दिया गया था। बाबर आजम को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया था। उनकी अगुवाई में पहले टीम ने वेस्टइंडीज का दौरा किया, जहां सीरीज को 1-1 की बराबरी पर समाप्त किया। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो मैचों में बुरी हार मिली। अब उनकी कप्तानी और टीम में जगह को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
