Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय क्रिकेट के 94 साल का ऐतिहासिक सफर, श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में पलट जाएगी रिकॉर्ड्स बुक

    Updated: Thu, 13 Aug 2026 06:53 PM (IST)

    श्रीलंका के खिलाफ गाल में होने वाला टेस्ट मैच टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक होगा। भारत ने पहली बार 1932 में टेस्ट मैच खेला था और 2026 में भारतीय टीम रिकॉ ...और पढ़ें

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ गाल में होने वाला टेस्ट मैच टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक मुकाबला होगा। टीम इंडिया का ये 600वें टेस्ट मैच होगा। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त को मैदान पर उतरेगी। आजादी के दिन भारत ये ऐतिहासिक कारनामा करने वाला है और इस वजह से ये मुकाबला और भी खास होगा। सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने की बात करें, तो भारतीय टीम तीसरे स्थान पर है।

    श्रीलंका के खिलाफ होने वाली ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से काफी अहम होगी। भारत को अगर फाइनल के लिए रेस में बने रहना है, तो हर हाल में सीरीज में जीत हासिल करनी होगी। जीत की शुरुआत गाल से करनी होगी, जहां इस ऐतिहासिक मौके पर जीत और भी खास हो सकती है। आइए इस मौके पर जानते हैं कि भारत का टेस्ट क्रिकेट में अब तक कैसा सफर रहा है।

    भारत ने कब खेला था पहला टेस्ट मैच?

    भारतीय क्रिकेट टीम आजादी से पहले ही टेस्ट मैच खेल रही है। टीम इंडिया ने अपना पहला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 25 जून 1932 को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला था। भारतीय टीम को उस मुकाबले में 158 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। उस दौरे पर टीम की कप्तानी सीके नायडू ने संभाली थी। स्वतंत्र भारत की बात करें, तो पहला टेस्ट मैच 10 नवंबर 1947 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में खेला था।

    भारत को 20 साल बाद मिली पहली टेस्ट जीत

    भारतीय टीम ने 1932 से टेस्ट मैच खेलना शुरू किया था और उसके 20 सालों बाद पहली बार इस फॉर्मेट में जीत का स्वाद चखा था। टीम इंडिया ने 10 फरवरी को एमए. चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पारी और 8 रनों से जीत हासिल की थी। उस समय भारत के कप्तान विजय हजारे थे।

    खबरें और भी

    सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाली टीमें

    टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक मैच इंग्लैंड ने खेले हैं। उन्होंने अब तक 1097 मैच खेले हैं। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम काबिज है, जिन्होंने अब तक 882 मुकाबले खेले हैं। भारत की बात करें, तो टीम इंडिया ने अब तक 599 मुकाबले खेले हैं और गाल में होने वाला मैच 600वां मैच होगा।

    भारत का टेस्ट मैचों में प्रदर्शन

    भारत ने अब तक कुल 599 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 186 मैचों जीत हासिल की है, जबकि 188 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान 224 मैच ड्रॉ रहे हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है।

    भारतीय टेस्ट टीम के कप्तानों के नाम

    भारत की अब तक टेस्ट क्रिकेट में कुल 37 खिलाड़ी कप्तानी कर चुके हैं। सबसे पहले कप्तान सीके नायडू थे, जबकि वर्तमान में शुभमन गिल टीम की अगुवाई कर रहे हैं। भारत की कप्तानी करने वालों में सीके नायडू, पुसापति विजय आनंद गजपति राजू, इफ्तिखार अली खान पटौदी, लाला अमरनाथ, विजय हजारे, वीनू मांकड, गुलाम अहमद, पोली उमरीगर, हेमू अधिकारी, दत्ता गायकवाड़, पंकज रॉय, गुलाबराय रामचंद, नारी ठेकेदार, मंसूर अली खान पटौदी, चंदू बोर्डे, अजीत वाडेकर, श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन, सुनील गावस्कर, विशन सिंह बेदी, गुंडप्पा विश्वनाथ, कपिल देव, दिलीप वेंगसरकर, रवि शास्त्री, कृष्णमाचारी श्रीकांत, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- IND vs SL 1st Test: गॉल में दिखेगा सरफराज का जलवा, जुरेल की होगी छुट्टी! श्रीलंका के खिलाफ तैयार है भारत की प्लेइंग 11

    यह भी पढ़ें- 'महारानी मत बनो स्मिथ...', ऑस्‍ट्रेलियाई दर्शक ने दिग्‍गज बल्‍लेबाज का सरेआम उड़ाया मजाक - Video हुआ वायरल