IND vs SL 1st Test: गॉल में दिखेगा सरफराज का जलवा, जुरेल की होगी छुट्टी! श्रीलंका के खिलाफ तैयार है भारत की प्लेइंग 11
भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार, 15 अगस्त से खेला जाएगा। ...और पढ़ें
-1786623129406_m.webp)
भारतीय टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार, 15 अगस्त से खेला जाएगा। यह मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद खास है।
टीम इंडिया का यह 600वां टेस्ट है। अब तक 2 देशों ने ही 600 या उससे ज्यादा टेस्ट खेले हैं। ऐसे में शुभमन गिल जीत के साथ इस एतिहासिक टेस्ट को और यादगार बनाना चाहेंगे। आइए जानते हैं कि पहले टेस्ट में भारतीय टीम किस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है।
सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले देश
- इंग्लैंड: 1097
- ऑस्ट्रेलिया: 883
- भारत- 599
पडिक्कल ने लगाया था शतक
उपकप्तान केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। दोनों की कोशिश टीम को तेज मजबूत शुरुआत देने पर होगी। 3 नंबर पर देवदत्त पडिक्कल को उतारा जा सकता है। अभ्यास मैच में पडिक्कल ने शतक लगाया था।
ऐसे में वह इस फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे। नंबर 4 पर कप्तान शुभमन गिल नजर आएंगे। गिल ने अभ्यास मैच की पहली पारी में बल्लेबाज नहीं की। हालांकि, वह दूसरी पारी में मैदान पर उतरे थे और 44 रन भी बनाए थे।
6 नंबर पर फंसेगा पेंच
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत नंबर 5 पर उतर सकते हैं। वहीं 6 नंबर पर पेंच फंस रहा है। सरफराज खान और ध्रुव जुरेल के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। अब देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट किस पर भरोसा जताता है। गॉल की स्पिन फ्रेंडली पिच पर भारत 3 स्पिनर्स के साथ उतर सकता है। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव का साथ सारांश जैन दे सकते हैं।
सारांश कर सकते डेब्यू
अगर सारांश को मौका मिला है तो, मध्य प्रदेश के इस ऑलराउंडर का यह डेब्यू मैच होगा। तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज के साथ ही प्रसिद्ध कृष्णा पर भरोसा जताया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो गुरनूर बराड़ और आकिब नबी को बेंच पर बैठना पड़ सकता है।
खबरें और भी
भारत की संभावित प्लेइंग 11
केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान/ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका टीम
धनंजय डी सिल्वा, लाहिरू उदाना, निशान मदुश्का, कामिन्दु मेंडिस, दिनेश चंडीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।
भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान।
यह भी पढ़ें- IND vs SL 1st Test: गिल की कप्तानी में श्रीलंका फतह करने उतरेगी टीम इंडिया; जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच