'महारानी मत बनो स्मिथ...', ऑस्ट्रेलियाई दर्शक ने दिग्गज बल्लेबाज का सरेआम उड़ाया मजाक - Video हुआ वायरल
डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश के हसन महमूद ने ऑस्ट्रेलिया को 198 रनों पर समेटा, जहां स्टीव स्मिथ ने अर्धशतक लगाया। मैच के दौरान एक दर्शक ने स्मिथ को 'प ...और पढ़ें

स्टीव स्मिथ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने डार्विन टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने 6 विकेट लेकर कंगारुओं को उन्हीं के घर में 198 रनों पर समेट दिया। मेजबान टीम के लिए स्टीव स्मिथ संघर्ष करते हुए दिखे और अर्धशतक लगाया। हालांकि, उनकी पारी के दौरान एक दर्शक का कमेंट पहले दिन का सबसे चर्चित विषय बन गया।
स्मिथ जब बैटिंग कर रहे थे, तो उस समय साइट स्क्रीन पर कुछ हलचल हुई। इस वजह से ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज रूक गए और हलचल खत्म होने का इंतजार करने लगे। इसके बाद एक फैन ने इस पर टिप्पणी की। उसका कहना था कि स्मिथ को बैटिंग करनी चाहिए न कि प्रिसेंस बननी की कोशिश करें। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
स्टीव स्मिथ पर फैन ने किया तीखा कमेंट
स्मिथ साइट-स्क्रीन की समस्या ठीक होने का इंतजार कर रहे थे। फैन ने ब्रॉडकास्ट पर सुनाई देने वाली आवाज में कहा, "बस गेंद मारो स्मज। प्रिंसेस बनना बंद करो। तुम खेल से बड़े नहीं हो स्टीव, इसे स्वीकार करो।" यह टिप्पणी दिन की सबसे मजेदार घटना बन गई। डार्विन की भीड़ 20 साल से ज्यादा समय बाद टेस्ट मैच देख रही थी और इस मजेदार पल का खूब आनंद ले रही थी।
यहां पर देखें वीडियो-
View this post on Instagram
बांग्लादेश का शानदार प्रदर्शन
बांग्लादेश ने 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट खेला और पहले दिन ही ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 198 रनों पर समेट दिया। हसन महमूद ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट लिए। उनके आंकड़े 6/55 रहे। पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया 45 रन पर बिना नुकसान के खेल रहा था लेकिन हसन ने छठे और सातवें ओवर में खेल का रुख बदल दिया। स्थानीय खिलाड़ी जेक वेदरॉल्ड 23 रन बनाकर आउट हुए। ट्रेविस हेड ने भी जल्द विकेट गंवाया। मार्नस लाबुशेन और कैमरन ग्रीन भी टिक नहीं पाए।
स्मिथ की शानदार पारी
स्मिथ ने 109 गेंदों पर 71 रन बनाए और टीम का सबसे ज्यादा स्कोर किया लेकिन साथी बल्लेबाज एक-एक कर आउट होते गए। 51वें ओवर में हसन ने स्मिथ को भी आउट कर दिया। स्मिथ कवर की तरफ हमला करने गए लेकिन छोटी गेंद पर टॉप एज हो गया और नौवां विकेट गिर गया। ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ऑल आउट हो गया। यह बांग्लादेश के खिलाफ उनके पिछले सात टेस्ट में सबसे कम स्कोर है।