विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ENG vs PAK: पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करने उतरेगा इंग्लैंड, तीसरे टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड का किया एलान

Published: Wed, 02 Sep 2026 10:50 PM (IST)

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 9 सितंबर से होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा ...और पढ़ें

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो: ECB)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो: ECB)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ 9 सितंबर से होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने स्क्वाड का एलान कर दिया है। इंग्लिश टीम ने पहले दोनों मैच जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया है। अब तीसरे मैच में जीत हासिल कर अंग्रेज पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करने के लिए मैदान पर उतरेंगे।

इंग्लैंड ने तीसरे मैच के लिए एक बदलाव किया है और तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जो रूट, जो बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद टेस्ट टीम के कप्तान बने हैं, वे तीसरे मैच में भी कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने अपनी टीम में लगातार दो हार के बाद सात बदलाव किए हैं।

इंग्लैंड ने तीसरे मैच के लिए टीम का एलान किया

बर्मिंघम में होने वाले मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान किया है। रूट टीम की अगुवाई करेंगे, जबकि खराब प्रदर्शन के बावजूद सलामी बल्लेबाज बेन डकेट टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने के बाद भी इंग्लैंड फुल स्ट्रेंथ के साथ पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उतरेगा। तेज गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, ओली रॉबिन्सन और जोश टोंग की चौकड़ी एक बार फिर पाकिस्तानी बल्लेबाजों की परीक्षा लेगी।

पाकिस्तान ने किए सात बदलाव

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच में हार के बाद इंग्लिश टीम ने अपने स्क्वाड में 7 बदलाव किए हैं। उन्होंने सात खिलाड़ियों को स्क्वाड से बाहर कर दिया। यहां तक कि उन्होंने हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी उनके पद से हटा दिया। पाकिस्तानी टीम में सैम अयूब, मोहम्मद इमारन जूनियर और अराफात मिन्हास जैसे युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो तीसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए दिखेंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम

जो रूट (कप्तान), बेन डकेट, एमिलियो गे, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टोंग।

पाकिस्तान का स्क्वाड

बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, गाजी गोरी (विकेटकीपर), रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर) सैम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद, उबैद शाह।

यह भी पढ़ें- 140 की रफ्तार से बरपाते हैं कहर, 21.50 लाख रुपए ने बदली किस्मत; 'यूपी के जोफ्रा आर्चर' शुभम गौतम की संघर्ष भरी कहानी

यह भी पढ़ें- इंग्लिश काउंटी टीम ने कड़ी आलोचना के बाद लिया यू-टर्न, रेप केस में बरी न्‍यूजीलैंड के खिलाड़ी को किया बाहर