विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंग्लिश काउंटी टीम ने कड़ी आलोचना के बाद लिया यू-टर्न, रेप केस में बरी न्‍यूजीलैंड के खिलाड़ी को किया बाहर

Published: Wed, 02 Sep 2026 09:42 PM (IST)

इंग्लिश काउंटी टीम हैम्पशायर ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज स्कॉट कुग्गेलैन को स्क्वाड से रिलीज कर दिया है। यह फैसला ...और पढ़ें

स्कॉट कुग्गेलैन

स्कॉट कुग्गेलैन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के काउंटी चैंपियनशिप की टीम हैम्पशायर ने आलोचनाओं के बाद न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज स्कॉट कुग्गेलैन को स्क्वाड से रिलीज कर दिया है। क्रिकेट क्लब ने खुद पुष्टि की है कि वे टीम का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे। स्कॉट कुग्गेलैन को यॉर्कशायर के खिलाफ होने वाले मैच से पहले अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड में शामिल किया था, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा।

कुग्गेलैन पर दो लड़कियों के साथ बलात्कार का आरोप है। हालांकि, वे इन दोनों मामलों में बरी हो चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें टीम में शामिल किए जाने पर फैंस भड़क गए और क्लब की आलोचना करने लगे। क्लब ने अपने फैसले से यू-टर्न मारा और इस बात की पुष्टि कि वे हैम्पशायर के लिए नहीं खेलेंगे।

हैम्पशायर ने की पुष्टि

क्रिकेट क्लब ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "समर्थकों और कोचिंग स्टाफ से मिली प्रतिक्रिया के बाद हमने ये फैसला किया है कि वे क्लब का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे। हम अपने फैंस का क्रिकेट के प्रति इस प्यार के लिए धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने अपना समय निकालकर अपने विचार शेयर किए। हमारा फोकस अब काउंटी चैंपियनशिप के टॉप-4 फिक्सचर पर टीम को सपोर्ट करने पर होगा। हम सभी से आग्रह कर रहे हैं कि हम टूर्नामेंट के अहम चरण में प्रवेश कर रहे हैं और सभी एकजुट हों।"

स्कॉट कुग्गेलैन का क्या है विवाद?

कुग्गेलैन पर साल 2015 में रेप और अश्लीलता के आरोप लगे थे। उनके ऊपर दो लड़कियों ने आरोप लगाए थे। पहले केस में जूरी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी, जबकि दूसरे केस में वे बरी हो गए थे। बरी होने के बावजूद न्यूजीलैंड में उनके चयन पर सवाल उठते रहे हैं। 2019 में न्यूजीलैंड की टीम ईडन पार्क में एक मुकाबला खेल रही थी और स्कॉट कुग्गेलैन भी टीम का हिस्सा थे। इसके बाद प्रशंसकों ने पोस्टर के जरिए उनका विरोध किया था।

स्कॉट कुग्गेलैन का करियर

कीवी गेंदबाज ने राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट खेला है। उन्होंने 3 टेस्ट मैच में 6 विकेट, दो वनडे में 5 विकेट और 18 टी20 मैच खेलते हुए 16 विकेट अपने नाम किए हैं।

यह भी पढ़ें- IND W vs HKC W: बल्लेबाजी की कमजोरियों को दूर करना चाहेगा भारत, शेफाली-मंधाना पर रहेंगी नजरें

यह भी पढ़ें- भारत में होगी चैंपियंस ट्रॉफी 2027, ICC ने श्रीलंका से छीनी मेजबानी; डेट और वेन्यू का हुआ एलान