CSK IPL 2026 Full Schedule: धोनी के ‘धुरंधर’ 30 मार्च से मैदान पर मचाएंगे गदर, सीएसके के 16 दिन का शेड्यूल देखें
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल 2026 में अपना अभियान 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरू करेगी। यह मुकाबला हाल ही में संजू सैमसन और ...और पढ़ें

IPL 2026: CSK का पहला मैच कब और किससे खिलाफ?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) अपने आईपीएल 2026 के अभियान की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स(Rajasthan Royals) के खिलाफ करेगी।
ये मुकाबला खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास की सबसे चर्चित ट्रेड डील हुई थी, जिसमें संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा का स्वैप हुआ। बीसीसीआई ने फिलहाल शुरुआती आईपीएल के 20 मैचों के शेड्यूल का एलान किया है। ऐसे में जानते हैं कि कब, कहां और कितने बजे सीएसके की टीम अपने आगामी आईपीएल मैच खेलेगी?
IPL 2026: CSK का पहला मैच कब और किससे खिलाफ?
सीएसके की टीम आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium, Guwahati) में रात 7:30 बजे खेला जाएगा। ये मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा।
हालांकि चेन्नई के फैंस को अपनी टीम को घरेलू मैदान पर देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। टीम का पहला होम मैच 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां फैंस की नजरें एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़ और उनकी टीम को एक्शन पर देखने पर होगी।
आईपीएल 2026 में CSK के शुरुआती 4 मैचों का शेड्यूल
- RR vs CSK – 30 मार्च, 7:30 PM – बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
- CSK vs PBKS – 3 अप्रैल, 7:30 PM – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
- RCB vs CSK – 5 अप्रैल, 7:30 PM – एम चिन्नास्वामी, बेंगलुरु
- CSK vs DC – 11 अप्रैल, 7:30 PM – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
IPL 2026 के लिए CSK की पूरी टीम
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान),आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी,संजू सैमसन,डेवाल्ड ब्रेविस,शिवम दुबे,जेमी ओवरटन,नूर अहमद,खलील अहमद,राहुल चाहर,अकील हुसैन,मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट,सरफराज खान,नाथन एलिस,श्रेयस गोपाल,मुकेश चौधरी,गुरजपनीत सिंह, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, अकील हुसैन, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉट, अमन खान, जैकारी फॉल्क्स