Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 की कब से हो रही शुरुआत? सभी 10 टीमों के कप्तानों के नाम यहां पढ़ें

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 04:59 PM (IST)

    IPL 2026 Start Date: आईपीएल 2026 का 19वां सीजन 28 मार्च से 31 मई तक खेला जाएगा, हालांकि बीसीसीआई ने अभी आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया है। सचिव देवजी ...और पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 19वां सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी दुनिया भर के स्टार खिलाड़ी मैदान पर धमाल मचाते हुए नए रिकॉर्ड्स बनाते नजर आएंगे। 

    आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च 2026 से होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई में खेला जा सकता है। अभी तक बीसीसीआई ने आईपीएलस 2026 के आधिकारिक शेड्यूल का एलान नहीं किया है।

    बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया का कहना है शुरुआती 20 दिनों के शेड्यूल का एलान 12 मार्च तक किया जाएगा। बता दें कि इस बार भी लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और लगभग दो महीने तक क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। ऐसे में आपको बताते हैं आईपीएल 2026 के लिए 10 टीमों के कप्तान कौन है?

    IPL 2026 Captains Names: 10 टीमों के कप्तानों की लिस्ट

    सीएसके – ऋतुराज गायकवाड़ 

    मुंबई इंडियंस– हार्दिक पांड्या  

    आरसीबी– रजत पाटीदार

    कोलकाता नाइट राइडर्स – अंजिक्य रहाणे (रिपोर्ट्स के अनुसार माना जा रहा)

    राजस्थान रॉयल्स –  रियान पराग

    दिल्ली कैपिटल्स- अक्षर पटेल

    पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर

    सनराइजर्स हैदराबाद- पैट कमिंस

    गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल

    लखनऊ सुपर जायंट्स- ऋषभ पंत

    किसने जीता IPL 2025 का खिताब?

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2025 का खिताब पंजाब किंग्स को फाइनल में हराकर जीता था। आरसीबी की टीम ने पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

    कहां देख सकेंगे IPL 2026 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग?

    आईपीएल 2026 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Schedule: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होगा आईपीएल का शेड्यूल

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 में कीवी खिलाड़ियों पर होगा KKR का दारोमदार, फ्रेंचाइजी की बढ़ीं उम्मीदें