Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 के लिए CSK ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, 15 सालों बाद हुआ ये खास बदलाव

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 08:32 PM (IST)

    चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च की है, जिसमें कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और युवा आयुष म्हात्रे मौजूद थे। हिंदुजा समूह का गल्फ ...और पढ़ें

    CSK की नई जर्सी लॉन्च

    CSK की नई जर्सी लॉन्च

    HighLights

    1. चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के लिए नई जर्सी लॉन्च की

    2. गल्फ ऑयल 15 साल बाद फिर बना चार साल का स्पॉन्सर

    3. संजू सैमसन ट्रेड के जरिए सीएसके में हुए शामिल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। लॉन्च के मौके पर युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ मौजूद रहे। चेन्नई को अब नया स्पॉन्सर भी मिल गया है, जो अगले चार सालों तक बना रहेगा। इससे पहले भी हिंदुजा समूह की गल्फ ऑयल ही जर्सी का स्पॉन्सर हुआ करता था।

    जर्सी का अनावरण चेन्नई स्थित अशोक लेलैंड के मुख्यालय में किया गया। इस दौरान कंपनी के अध्यक्ष धीरज हिंदुजा और प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेनू अग्रवाल भी मौजूद रहे। सीएसके की तरफ से कप्तान गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे रहे। इसी के साथ अब सीएसके की नई जर्सी लॉन्च हो गई है। तो वहीं अशोक लेलैंड टीम के किट का भी स्पॉन्सर होगा। ये समझौता अगले चार सालों के लिए किया गया है। हिंदुजा समूह का गल्फ ऑयल इससे पहले 15 सालों तक जर्सी का स्पॉन्सर हुआ करता था।

    चेन्नई ने लगाया कैंप

    आईपीएल 2026 शुरू होने में अब अधिक समय नहीं बचा है। इसके शेड्यूल की घोषणा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के बाद की जा सकती है। हालांकि, टूर्नामेंट की शुरूआत 28 मार्च को होने वाली है। आगामी सीजन के लिए चेन्नई ने अपना कैंप लगाया है, जिसमें अभ्यास करते हुए एमएस धोनी को भी देखा गया था। इसके अलावा अन्य खिलाड़ी भी कैंप में तैयारी करते हुए दिखाई दिए थे। तो वहीं कोच स्टीफन फ्लेमिंग के 16 मार्च से जुड़ने की संभावना है।

    सीएसके के लिए खराब सीजन

    सीएसके के लिए पिछले दो सीजन खराब रहे हैं। चेन्नई ने साल 2023 में 5वीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। हालांकि, उसके बाद वे लगातार दो सीजन तक प्लेऑफ में भी क्वालीफाई नहीं कर सके। 2025 तो चेन्नई के लिए और भी खराब सीजन रहा क्योंकि उन्होंने पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रहे थे। ऐसे में अब टीम वापसी कर 2026 में कमाल दिखाना चाहेगी।

    खबरें और भी

    सीएसके में संजू सैमसन शामिल

    आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले चेन्नई ने ट्रेड के जरिए संजू सैमसन को शामिल किया था। उनके बदले चेन्नई ने रविंद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान को दिया था। संजू के आने से टीम को और मजबूती मिली है। इसके अलावा वे कप्तानी में भी गायकवाड़ की मदद कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच ने चकनाचूर किए सारे वर्ल्ड रिकॉर्ड, व्यूअरशिप के मामले में सभी मैच छूट गए पीछे

    यह भी पढ़ें- भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले T20 World Cup के फाइनल में कौन होगा अंपायर और मैच रेफरी? ICC ने जारी की लिस्ट