विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SRH vs RCB: विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बाबर-हेल्स को पछाड़कर बताया कौन है असली 'किंग'

Published: Fri, 22 May 2026 10:47 PM (IST)

विराट कोहली हैदराबाद के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल सके। इसके बावजूद उन्होंने बड़ा कारनामा किया है और बाबर आजम और एलेक्स हेल्स को पीछे छोड़ दिया है।

विराट कोहली

विराट कोहली

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जो दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर सका है। कोहली हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके लेकिन उन्होंने बल्ले से इतिहास रच दिया है। कोहली 15 रन ही बना सके लेकिन उन्होंने खास कारनामा कर दिया।

मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा, ईशान किशन औ हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक लगाया। किशन ने आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ लगातार चौथा अर्धशतक लगाया। हैदराबाद के खिलाफ रन चेज करने उतरी बेंगलुरु के लिए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर पारी की शुरुआत करने के लिए आए और उन्होंने इतिहास रच दिया।

विराट कोहली ने रचा इतिहास

विराट कोहली और वेंकटेश ने हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में ताबड़तोड़ शुरुआत की। दोनों ने 4.3 ओवरों में ही पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। अर्धशतकीय साझेदारी के साथ कोहली ने इतिहास रच दिया है। वे मेंस टी20 में सबसे अधिक बार 50 या उससे अधिक रनों की साझेदारी में शामिल होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली 211 बार 50+ रनों की साझेदारी में शामिल रहे हैं। उनसे अधिक बार किसी भी बल्लेबाज ने ऐसा कारनामा नहीं किया है। उन्होंने एलेक्स हेल्स के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

मेंस T20s में सबसे अधिक 50+ रनों की साझेदारियों में शामिल बल्लेबाज-

  • विराट कोहली - 211
  • एलेक्स हेल्स - 210
  • डेविड वॉर्नर - 200
  • बाबर आजम - 196
  • क्रिस गेल - 191

विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन

विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में शानदार खेल दिखाया है। वे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और 14 मैचों में 557 रन बना चुके हैं। कोहली का इस दौरान औसत 50.64 और स्ट्राइक रेट 163.82 की रही है। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक और एक शतक लगाए हैं। कोहली की बेहतरीन बैटिंग का ही नतीजा है कि टीम प्लेऑफ में पहले ही पहुंच चुकी है। कोहली आईपीएल में अब तक दो बार ऑरेंज कैप जीत चुके हैं और इस बार भी वे रेस में बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें- 'कोहली से सीखी पारी को संवारने की कला', RCB के स्‍टार बल्‍लेबाज ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली ने बल्ले से काटा गदर, 58 गेंदों पर जड़ा शतक; लॉर्ड्स वाले सेलिब्रेशन को लेकर हुआ मजेदार वाकया