विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सौरव गांगुली ने बल्ले से काटा गदर, 58 गेंदों पर जड़ा शतक; लॉर्ड्स वाले सेलिब्रेशन को लेकर हुआ मजेदार वाकया

Published: Fri, 22 May 2026 08:08 PM (GMT+05:30)

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। उन्होंने गली क्रिकेट ...और पढ़ें

सौरव गांगुली

सौरव गांगुली

HighLights

  1. सौरव गांगुली ने लगाया शतक

  2. गांगुली ने 58 गेंदों पर जड़ा शतक

  3. सेलिब्रेशन को लेकर हुआ मजाक

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली एक बार फिर बल्ले से धमाल मचाते हुए दिखाई दिए। गांगुली ने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से फैंस के दिलों पर राज किया है। एक दौर में वे भारतीय फैंस के लिए एक भावना की तरह थे क्योंकि भारत विदेशों में जीत हासिल करते हुए अपनी धाक बनाने की कोशिश कर रहा था। गांगुली ने विदेशी सरजमीं पर जीत हासिल करना सिखाया।

वे कप्तानी से ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी से भी विरोधियों पर भारी पड़ते थे। भले ही वे अब क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखते हैं लेकिन उनका एक वीडियो सामने आया है। यहां पर वे गली क्रिकेट में खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दादा ने शतक लगाया और अपनी बल्लेबाजी की पुरानी झलक एक बार फिर से फैंस को दिखाई। इस दौरान उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाज की और 58 गेंदों पर शतक जड़ दिया।

सौरव गांगुली ने लगाया शतक

गांगुली का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे गली क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनसे कहा जा रहा है कि दादा आपने टेस्ट क्रिकेट के डेब्यू पर 131 रन बनाए थे और आज गली क्रिकेट का डेब्यू है, इस वजह से देखना है कि आप कितना रन बनाते हो। इसके बाद उन्होंने चौकों-छक्कों की बरसात कर दी और शतक ठोक दिया।

गांगुल ने अपनी पारी के दौरान 68 गेंदों पर 132 रन बनाए। इसके बाद वीडियो में कहते हुए सुना गया कि दादा लॉर्ड्स वाला सेलिब्रेशन कीजिए। हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान ने ऐसा नहीं किया। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैंस को जमकर पसंद आ रहा है। उन्होंने जैसे ही बल्लेबाजी शुरू की, पुराने दिन याद आ गए, जब दादा मैदान गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते थे और चौके-छक्के लगाते थे।

गांगुली की पारी

दादा ने 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्हें इस पारी के दौरान दो जीवनदान मिला। गांगुली ने तूफानी पारी खेलते हुए 58 गेंदों पर शतक जड़ा और 132 रन बनाकर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इस दौरान सभी खिलाड़ियों से बात करते नजर आए और मजाक भी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच भारतीय स्‍टार ने किया संन्‍यास का एलान, पोस्‍ट शेयर कर तोड़ा फैंस का दिल

यह भी पढ़ें- अरबपति बिजनेसमैन ने इस राज्य की IPL फ्रेंचाइजी की मांग उठाई, वैभव सूर्यवंशी का भी जिक्र किया