विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेश के खिलाफ अफगानी कप्तान का ऐतिहासिक शतक, टेस्ट क्रिकेट में कर दी नई रिकॉर्डबुक की शुरुआत

Published: Sun, 11 Oct 2026 06:00 PM (IST)

रहमत शाह ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाकर इतिहास रच दिया है।

रहमत शाह

रहमत शाह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह ने बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में इतिहास रच दिया। रहमत ने 105 रनों की शानदार पारी खेली। इसी के साथ टेस्ट कैप्टेंसी डेब्यू पर शतक लगाने वाले पहले अफगानी खिलाड़ी बन गए हैं।

हशमातुल्लाह शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद जुलाई में रहमत को वनडे और टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी। रहमत ने 216 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से शानदार पारी खेली। हालांकि, उनकी पारी के बावजूद अफगानिस्तान, बांग्लादेश के पहली पारी के स्कोर से पीछे रह गई।

240 रनों पर सिमट गया अफगानिस्तान, हसन महमूद की हैट्रिक

अफगानिस्तान की पहली पारी रहमत के बेहतरीन शतक के बाद भी सिर्फ 240 रनों पर सिमट गई। रहमत के अलावा सलामी बल्लेबाज अब्दुल मलिक ने 62 रनों की पारी खेली। इसके अलावा इकराम अलिखील ने 32 रनों का योगदान दिया। अफगानिस्तान, बांग्लादेश की पारी से 106 रन पीछे रह गया।

हसन महमूद ने बांग्लादेश की ओर से शानदार गेंदबाजी की। हसन ने हैट्रिक लिया और कुल पांच विकेट झटककर इतिहास रच दिया। हसन बांग्लादेश की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए।

इससे पहले बांग्लादेश ने शादमान इस्माइल, तंजीद हसन तमीम और लिटन दास के अर्धशतक की बदौलत पहली पारी में 346 रन बनाए थे। तमीम ने 83, इस्लाम ने 67 और दास ने 53 रनों की पारी खेली थी।

बांग्लादेश की पहले टेस्ट में पकड़ मजबूत

बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है। पहली पारी में 106 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद, दूसरी इनिंग में भी बांग्लादेश ने खबर लिखे जाने तक तीन विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए हैं।

नाजमुल हुसैन शांतो 48 और मुशफिकुर रहीम 73 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अब बांग्लादेश की कुल बढ़त 281 रनों की हो गई है। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। बांग्लादेश यहां से विशालकाय स्कोर खड़ा करके अफगानिस्तान को समेटकर मैच जीतने का प्रयास करेगा।

यह भी पढ़ें- IND vs WI 3rd T20I Live Score: वेस्टइंडीज पर पलटवार करने उतरेगी श्रेयस अय्यर की सेना, इंदौर में होगा मुकाबला

यह भी पढ़ें- IND A vs AUS A: शेडगे ने तीसरे मैच में बचाई भारत ए की लाज, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज जीतकर टीम इंडिया को किया 'शर्मसार'