विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI 3rd T20I Highlights: अभिषेक-अर्शदीप के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को रौंदा, सीरीज में बनाई बढ़त

Published: Sun, 11 Oct 2026 04:19 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2026 10:51 PM (IST)

India vs West Indies Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच इंदौर में खेला गया। मैच में टीम इंडिया ने 14 रनों से जीत हासिल की।

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs West Indies 3rd T20I Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में टीम इंडिया ने 14 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में विंडीज ने भी शानदार खेल दिखाया और 209 रन बना लिए लेकिन उन्हें 14 रनों से हार मिली। भारत के लिए अभिषेक शर्मा (69) ने अर्धशतक लगाया, जबकि अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए।