Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG: अक्षर पटेल का अंग्रेजों के खिलाफ ऐतिहासिक स्पेल, भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले बने दूसरे गेंदबाज

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 10:05 PM (IST)

    इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में पहले वनडे मैच में अक्षर पटेल ने 4 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जो इससे पहले सिर्फ एक गें ...और पढ़ें

    अक्षर पटेल

    अक्षर पटेल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में खेलते हुए इतिहास रच दिया है। पटेल ने मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट हासिल किए। इसी के साथ उन्होंने मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अक्षर ने मुश्किल समय में गेंदबाजी की, जब लियाम डॉसन और जो रूट इंग्लैंड को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे थे।

    पटेल ने डॉसन को आउट कर रूट के साथ शतकीय साझेदारी को समाप्त किया था। उन्होंने मुकाबले के अंतिम ओवरों में विकेट चटकाए और इसी के साथ एक खास रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने रवींद्र जडेजा की खास लिस्ट में जगह बना ली है। जडेजा के बाद पटेल खास कारनामा करने वाले मात्र दूसरे भारतीय स्पिनर बन गए हैं।

    अक्षर पटेल ने रचा इतिहास

    अक्षर को अपने स्पेल के शुरुआत में विकेट नहीं मिले थे लेकिन उन्होंने दूसरे स्पेल में विकेट चटकाए और इसी के साथ इतिहास रच दिया है। अक्षर ने सभी 4 विकेट 41 से 50 ओवरों के बीच चटकाए हैं। इसी के साथ ऐसा कारनामा करने वाले मात्र दूसरे स्पिनर बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2013 में पोर्ट ऑफ स्पेन में खेलते हुए किया था। अब पटेल दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

    पटेल ने मुकाबले में 9.5 ओवरों में 62 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने डॉसन और रूट के बीच की सातवें विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी को तोड़ा। रूट ने 76* और डॉसन ने 68 रनों की पारी खेली। उनकी वजह से इंग्लैंड ने 258 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

    खबरें और भी

    जो रूट और लियाम डॉसन ने बनाया रिकॉर्ड

    रूट और डॉसन ने इंग्लैंड को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला। इंग्लिश टीम ने एक समय पर 107 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे और वहां से दोनों ने 121 रनों की साझेदारी कर 258 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। भारत के खिलाफ वनडे में सातवें या फिर उससे निचले विकेट के साथ सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड पॉल कॉलिंगवुड और ग्रेंट जोन्स के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने 2006 में 105 रनों की साझेदारी की थी।

    यह भी पढ़ें- India vs England 1st ODI Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका, अय्यर हुए रन आउट

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: एमएस धोनी और कृति सेनन ने पहले वनडे में लूटी महफिल, माही और बच्‍चे के बीच क्‍यूट मोमेंट का वीडियो हुआ वायरल