Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG: एमएस धोनी और कृति सेनन ने पहले वनडे में लूटी महफिल, माही और बच्‍चे के बीच क्‍यूट मोमेंट का वीडियो हुआ वायरल

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 08:30 PM (IST)

    भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है। मुकाबला देखने के लिए भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और अभिनेत्री कृति सेनन पहुंची ह ...और पढ़ें

    एमएस धोनी-कृति सेनन

    एमएस धोनी-कृति सेनन

    HighLights

    1. भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे मैच

    2. एमएस धोनी मुकाबला देखने के लिए पहुंचे

    3. कृति सेनन भी मैच का लुत्फ उठाती दिखाई दी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच को देखने के लिए पूर्व कप्तान एमएस धोनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक छोटे फैन के साथ कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। धोनी को इस तरह मैच देखते हुए बहुत कम देखा गया है लेकिन वे पहला वनडे मैच देखने के लिए बर्मिंघम पहुंचे।

    टी20 सीरीज में 0-4 से हार के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज खेल रही है। भारत इस सीरीज को जीतकर अपनी लाज बचाना चाहेगी। मुकाबले के दौरान धोनी को स्टैंड में बैठे देखा गया। इस दौरान वे एक छोटे से बच्चे के साथ दिखाई दिए। उन्होंने उसके साथ कुछ ऐसा किया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

    इंडिया वर्सेस इंग्लैंड मैच देखने पहुंचे एमएस धोनी

    भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच के दौरान एक वीडियो सामने आया। धोनी को स्टैंड में बैठे हुए देखा गया। वे मैच का लुत्फ उठा रहे थे। इसी दौरान उनके पास एक छोटा सा फैन बैठा हुआ था, जो मुकाबला देखने के लिए आया था। नन्हे फैन के हाथ में पॉपकॉर्न था और धोनी उससे पॉपकॉर्न लेकर खाने लगे। उनका ये वीडियो जमकर वारल हो रहा है। पूर्व भारतीय कप्तान को बहुत ही कम मौकों पर स्टेडियम में बहुत कम देखा गया है। हालांकि, भारत को सपोर्ट करने के लिए वे पहुंचे हैं।

     

    कृति सेनन भी मुकाबला देखने पहुंची

    बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन को भी मुकाबले के दौरान देखा गया। वे स्टैंड में बैठकर मैच का लुत्फ उठाती हुई दिखाई दीं। रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी के बाद दो हस्तियां मैच के देखने के लिए पहुंची।

    खबरें और भी

     

    IPL में खेलते हैं धोनी

    धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। हालांकि, उसके बाद से आईपीएल में खेल रहे हैं लेकिन आईपीएल 2026 में वे चोट की वजह से एक भी मैच नहीं खेल सके। अब उनको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी आईपीएल 2027 में कोई मैच खेलेंगे या नहीं।

    स्टीफन फ्लेमिंग का इस्तीफा

    चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार तीसरी बार आईपीएल के प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं किया। इसके बाद उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या धोनी आगामी सीजन में सीएसके के कोचिंग स्टाफ में नजर आने वाले हैं। इसको लेकर खुद धोनी या फिर सीएसके की मैनेजमेंट की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

    यह भी पढ़ें- India vs England 1st ODI Live Score: भारत को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा सस्ते में आउट

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: एलेस्टर कुक की शर्मनाक लिस्ट में शामिल हुए जैकब बेथेल, इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास में मात्र दूसरी बार हुआ ऐसा