Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    India vs England 1st ODI Highlights: भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे में बुरी तरह हराया, अक्षर-सुंदर बल्ले से चमके

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 11:30 PM (IST)

    IND vs ENG 1st ODI 2026 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम में खेला गया। मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत हासिल की है। ...और पढ़ें

    IND vs ENG: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला वनडे मैच

    IND vs ENG: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला वनडे मैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs England 1st ODI Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम में खेला गया। मुकाबले में इंग्लैंड ने जो रूट (76*) और लियाम डॉसन (68) के अर्धशतक के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 258 रनों का स्कोर खड़ा किया था। भारत के लिए गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए। गुरनूर बराड़ ने भी 3 विकेट हासिल किए। 259 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 45.2 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। भारत के लिए शुभमन गिल (80*), अक्षर पटेल (57*) और वॉशिंगटन सुंदर (52*) ने अर्धशतक लगाया। टीम इंडिया को 7 मैचों बाद जीत मिली है।