द्रविड़-पुजारा की लिस्ट में शामिल हुए देवदत्त पडिक्कल, नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए श्रीलंका के खिलाफ रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया।
-1786875641695_m.webp)
देवदत्त पडिक्कल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। वह यहीं तक नहीं रुके और मैच के दूसरे दिन उन्होंने 150 रन पूरे किए।
इसके साथ ही देवदत्त पडिक्कल एक खास क्लब में शामिल हो गए। 86वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर देवदत्त ने 150 रन पूरे किए। उन्होंने 215 गेंदों पर इस आंकड़े को छुआ। इसके साथ ही 3 नंबर पर उतरे इस बल्लेबाज ने राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा के क्लब में जगह बनाई।
9 साल बाद हुआ ऐसा
राहुल द्रविड़ (177, अहमदाबाद, 2009) और चेतेश्वर पुजारा (153, गॉल, 2017) के बाद पडिक्कल श्रीलंका के खिलाफ नंबर 3 पर खेलते हुए 150 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
The runs keep flowing in Galle from Devdutt Padikkal's bat ✨
— BCCI (@BCCI) August 16, 2026
1⃣5⃣0⃣ comes up for the left-handed batter 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/sF7bk3USgI
दोहरे शतक से चूक गए
देवदत्त पडिक्कल दोहरे शतक से चूक गए। उन्होंने 230 गेंदों पर 167 रन की पारी खेली। इस दौरान इस भारतीय बल्लेबाज ने 15 चौके और 1 छक्का लगाया। प्रभात जयसूर्या की गेंद पर देवदत्त पडिक्कल स्टंप आउट हुए।
प्रभात जयसूर्या को दूसरी नई गेंद मिली और उन्होंने सेट बैटर को आउट कर दिया। देवदत्त पडिक्कल क्रीज से बाहर निकलकर खेल रहे थे, जयसूर्या ने यह भांप लिया और गेंद को तेजी से और फ्लैट ऑफ स्टंप के पास डाला।
पडिक्कल चूक गए, विकेटकीपर ने गेंद पकड़ी और तुरंत बेल्स गिरा दीं। श्रीलंका को ठीक इसी विकेट की जरूरत थी। दर्शकों ने तालियां बजाकर और खड़े होकर देवदत्त पडिक्कल का हौसला बढ़ाया।
भारत के लिए पहली टेस्ट सेंचुरी में सर्वोच्च स्कोर
- 303*: करुण नायर
- 224: विनोद कांबली
- 215: मयंक अग्रवाल
- 200*: दिलीप सरदेसाई
- 192: बी कुंदरन
- 187: शिखर धवन
- 177: रोहित शर्मा
- 174: संदीप पाटिल
- 171: यशस्वी जयसवाल
- 167: वीवीएस लक्ष्मण
- 167: देवदत्त पडिक्कल (आज)*
यह भी पढ़ें- भारत को मिली नंबर-3 की स्वतंत्रता, भारतीय टीम ने श्रीलंका के विरुद्ध पहले दिन बनाए 288 रन

