Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    VVS Laxman ने 2023 में भारतीय हेड कोच बनने का ऑफर ठुकराया, पूर्व दिग्‍गज ने बताई ऐसा करने की प्रमुख वजह

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 01:42 PM (IST)

    भारतीय टीम के पूर्व बल्‍लेबाज वीवीएस लक्ष्‍मण ने बताया कि 2023 में उन्‍हें हेड कोच बनने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्‍होंने इसे नहीं अपनाने की वजह बताई। ...और पढ़ें

    वीवीएस लक्ष्‍मण

    वीवीएस लक्ष्‍मण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के पूर्व बल्‍लेबाज वीवीएस लक्ष्‍मण ने खुलासा किया कि 2023 में उन्‍हें हेड कोच बनने का ऑफर मिला था, जिसे उन्‍होंने निजी कारणों से स्‍वीकार नहीं किया। लक्ष्‍मण ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस (CoE) के अध्‍यक्ष पद को जारी रखने का फैसला किया।

    हाल ही में खिलाड़‍ियों की चोट के कारण सवालों से घिरे सीओई के लिए बीसीसीआई सचिव देवजित सैकिया ने लक्ष्‍मण से मुलाकात करके रिहैब और चोट प्रबंधन कार्यक्रम की समीक्षा की। सैकिया ने लक्ष्‍मण के साथ प्रेस कांफ्रेंस में हिस्‍सा लिया, जहां बीसीसीआई अध्‍यक्ष मिथुन मन्‍हास और अन्‍य सीनियर अधिकारी मौजूद थे।

    लक्ष्‍मण का खुलासा

    वीवीएस लक्ष्‍मण ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, '2023 में मुझे भारतीय हेड कोच बनने का ऑफर मिला। मगर निजी कारणों से मैं इस पद को संभाल नहीं सकता था। मैंने दो बार जय शाह से मुलाकात की। उन्‍होंने मेरे कारण समझे। जय शाह और बीसीसीआई ने मुझे अपने दृष्टिकोण को स्‍वतंत्र रूप से क्रियान्‍वित करने की आजादी दी। देवजित और अन्‍य अधिकारियों के साथ यह यात्रा जारी है।'

    उन्‍होंने आगे कहा, 'सीओई अध्‍यक्ष के रूप में मेरा कार्यकाल दो साल आगे बढ़ा। मैं बसीसीसीआई के प्रति प्रतिबद्ध हूं कि यहां हेड कोच पद लेने नहीं बैठा हूं। मगर मैं सुनिश्चित करूंगा कि सीओई को स्‍थापित करूं। यहां से जाने से पहले सीओई का ढांचा, प्रक्रिया और प्रोटोकॉल को स्‍थापित करूं।'

    खबरें और भी

    सीओई की खूबी

    बता दें कि 2024 में तत्‍कालीन बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस का उद्घाटन किया, जिसने बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में पुरानी व्‍यवस्‍था नेशनल क्रिकेट एकेडमी की जगह ली।

    40 एकड़ में फैले सीओई का लक्ष्‍य क्रिकेट प्रतिभा की देखभाल और भारत में खेल विज्ञान को एडवांस करना है। सीओई में तीन मैदान और 86 पिचें हैं, जिसमें इंडोर और आउटडोर क्षेत्र दोनों शामिल हैं। इसने विस्‍तृत ट्रेनिंग सुविधा की क्षमता को दिखाया है।

    लक्ष्‍मण ने किसकी जगह ली

    बता दें कि 2021 में लक्ष्‍मण ने सीओई अध्‍यक्ष के रूप में राहुल द्रविड़ की जगह ली। द्रविड़ भारतीय टीम के हेड कोच बने थे। लक्ष्‍मण तब से सीओई अध्‍यक्ष हैं और अपने कार्यकाल के दौरान सीओई को सर्व सुविधा युक्‍त बनाया है।

    यह भी पढ़ें- जय शाह की अगुआई में सीओई का सपना हुआ पूरा, लक्ष्मण और सैकिया ने बांधे तारीफों के पुल

    यह भी पढ़ें- 'खिलाड़ी कोई मशीन नहीं', BCCI के सीओई पर उठे सवाल तो वीवीएस लक्ष्मण का फूटा गुस्सा

    यह भी पढ़ें- 'मुझे लोग बलि का बकरा बना रहे', खिलाड़ियों की इंजरी को लेकर आरोपों में घिरे वीवीएस लक्ष्मण ने तोड़ी चुप्पी