विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरी पत्‍नी भी देखती है...', Vaibhav Sooryavanshi ने क्रिकेट को दोबारा बनाया रोमांचक; पूर्व कप्‍तान ने जमकर की तारीफ

Published: Sat, 05 Sep 2026 10:19 AM (IST)

भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी में विश्‍व क्रिकेट के दिग्‍गज नामों में शामिल होने ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान कृष श्रीकांत का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी में विश्‍व क्रिकेट के दिग्‍गजों में शामिल होने की क्षमता है। श्रीकांत ने साथ ही कहा कि युवा सनसनी ने खेल को रोमांचक बना दिया है।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अब तक अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। अंडर-19 वर्ल्‍ड कप से लेकर आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्‍होंने अपनी छाप छोड़ी। दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अर्धशतक जड़कर वैभव ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्‍वस्‍त किया।

श्रीकांत ने क्‍या कहा

श्रीकांत का मानना है कि युवा खिलाड़ी का प्रभाव आंकड़ों से कहीं ज्‍यादा है। उन्‍होंने कहा कि वैभव को देखने के लिए लोग क्रिकेट देख रहे हैं, वरना वो चैनल बदल सकते हैं।

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'वैभव सूर्यवंशी शानदार खेल रहे हैं। उन्‍हें कभी भी निराश नहीं करना चाहिए, सिर्फ प्रोत्‍साहित किया जाना चाहिए। अगर वो अच्‍छी तरह खेले तो सुपर स्‍टार बन सकते हैं। वो टेस्‍ट क्रिकेट का क्रेज लौटा सकते हैं। सभी ने दलीप ट्रॉफी उनके कारण देखा। मेरी पत्‍नी ने भी उनके कारण मैच देखा। वो वर्ल्‍ड क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ी बन सकते हैं।'

वैभव का प्रभाव

वैभव सूर्यवंशी बेशक दलीप ट्रॉफी के क्‍वार्टर फाइनल में प्रभाव छोड़ने में कामयाब नहीं हुए, लेकिन फिर उन्‍होंने सेमीफाइनल में अपनी छाप छोड़ी। ईस्‍ट जोन के लिए खेलते हुए वैभव ने सेंट्रल जोन के खिलाफ पहली पारी में 92 रन बनाए और दूसरी पारी में 40 रन की पारी खेली।

15 साल और 157 दिन की उम्र में अर्धशतक जमाकर सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में पचासा जड़ने वाले सबसे युवा बल्‍लेबाज बने और उन्‍होंने 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। श्रीकांत ने कहा, 'वैभव बहुत अच्‍छा खेल रहे हैं। लोग कैसे शक करेंगे कि यह लड़का उच्‍च स्‍तर क्रिकेट खेलने के लिए तैयार है कि नहीं? वो हर स्‍तर पर क्रिकेट खेल सकता है। वो कम समय में सभी प्रारूपों में वर्ल्‍ड क्रिकेट पर राज करेगा। वो बिना चिंता किए अपने शॉट खेलकर गेंदबाजों को खिलौना बनाता है।'

यह भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi दलीप ट्रॉफी फाइनल में खेलेंगे? गौतम गंभीर पर निर्भर है फैसला

यह भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi के करियर पर है BCCI की पैनी नजर, सचिव बोले- 'सचिन तेंदुलकर की तरह देश सेवा करे'